बदले गये समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर के प्रधानाचार्य

बदले गये समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर के प्रधानाचार्य

जेटी न्यूज/दरभंगा

मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी कर समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सत्येन कुमार की सेवा मूल विभाग उसी कालेज के दर्शन शास्त्र विभाग में वापस कर दिया है। इसके साथ ही बीआरबी कालेज समस्तीपुर के प्राचार्य डा बीरेन्द कुमार को समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर के प्रधानाचार्य के पद पर स्थानांतरण किया है। उन्हें बीआरबी कालेज के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उक्त जानकारी कुलसचिव डां अजय कुमार पंडित ने दी है। उन्होंने बताया कि डा सत्येन कुमार को अविलंब प्रभार सौंपने का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button