प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
जेटी न्यूज/झाझा

झाझा-गुरूवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसका संचालन शिक्षक याकूब अंसारी ने किया।कार्यक्रम में स्थानांतरित बीडीओ दीपेश कुमार को लोगों ने जहाॅ अंगवस्त्र एवं उपहार देकर विदाई दिया तो वही पदभार ग्रहण किये बीडीओ रवि कुमार का लोगों ने स्वागत किया।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष राजेश शरण,राजस्व अधिकारी सदानंद कुमार,बीपीआरओ,बीईओ सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अन्य विभिन्न संगठन के सदस्य,शिक्षक सहित कई लोग मौजूद हुये। स्थानांतरित बीडीओ ने कहा कि यहां के लोगों को हर कार्य चाहे वह सामाजिक हो या फिर विभागीय कार्य हो सभी मे सबका काफी सहयोग मिलते रहा।

यहां के लोगों ने इस क्षेत्र के सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने मे भी काफी अपना योगदान दिया।इस क्षेत्र के लोगों ने जो प्यार एवं स्नेह दिया है उसे कभी भी नही भूल पायेंगे।वही पदभार ग्रहण किये बीडीओ ने कहा कि मै अपने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये जो भी लोग अपनी समस्या लेकर मेरे पास आयेगे उनकी समस्याओ का समाधान किया जायेगा।मौके पर कई लोग मौजूद थे।