आइसा महिला कॉलेज इकाई का दूसरा सम्मेलन संपन्न 11 सदस्यीय कमिटी गठित
आइसा महिला कॉलेज इकाई का दूसरा सम्मेलन संपन्न 11 सदस्यीय कमिटी गठित
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : 11 सदस्यी कमेटी के सचिव प्रिया कुमारी, अध्यक्ष सफीना खातून चुनी गई। नई शिक्षा नीति 2020 सरकार द्वारा शिक्षा में अनुदान मॉडल से शिक्षा को लोन मॉडल में बदलने की साजिश – सुनील। नव निर्वाचित सदस्यों ने आइसा द्वारा गृह विज्ञान एवं म्यूजिक से पीजी की पढ़ाई शुरू करने के मांगों को आगे बढ़ाने लिया संकल्प। शहर के महिला कॉलेज आइसा इकाई का दूसरा सम्मेलन महिला कालेज प्रांगण में आयोजित की गई. जिसका अध्यक्षता प्रिया कुमारी तथा संचालन पूर्व जिला सह सचिव प्रीति कुमारी ने किया। 11सदस्यीय कॉलेज इकाई के सचिव प्रिया कुमारी, अध्यक्ष सफीना खातून, उपाध्यक्ष सिद्धि कुमारी, सह सचिव चंदू कुमारी, सिंपी कुमारी, मनीषा कुमारी, रूबी कुमारी, जरीना खातून, हबीबा खातून, नेहा कुमारी,काजल कुमारी सदस्य चुनी गई. बतौर मुख्य वक्ता आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहां की नई शिक्षा नीति 2020 सरकार द्वारा शिक्षा में अनुदान मॉडल से शिक्षा को लोन मॉडल में बदलने की साजिश है। जिसके द्वारा अकादमिक परिषदों और सिनेटों को सरकार द्वारा नियुक्त बोर्ड ऑफ गवर्नेंस में बदल दिया जाएगा, जो स्वतंत्र होंगे और इनके पास शिक्षा, वित्तीय मामलों और नियुक्तियों में स्वयं निर्णय लेने की शक्ति होगी। इसका सीधा अर्थ है बड़े पैमाने पर फीस वृद्धि। इस गरीब – मध्यमवर्गीय नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ आईसा विभिन्न विश्वविद्यालयों, राज्य में आंदोलन चलाते हुए 9-10-11 अगस्त को कोलकाता में 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसे तन- मन- धन से सफल बनाने की छात्रों से अपील। आइसा जिला सह सचिव द्रख्शा जवी ने कहा कि गृह विज्ञान एवं म्यूजिक से पीजी की पढ़ाई शुरू करने के मांगों को ले आइसा वर्षो संघर्षरत है। जिससे आगे बढ़ाने को ले छात्राओं को गोलबंद होना होगा।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत कर छात्र हित में आवाज बुलंद करना समय की मांग है अन्यथा सरकार शिक्षा रोजगार में कटौती करती रहेगी। सम्मेलन को जिला सह सचिव मो. फरमान ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पूजा कुमारी, काजल कुमार, सादिया , अंशु कुमारी, सुजाता कुमारी, वैष्णवी कुमारी, सोनम कुमारी, ऋतु कुमारी, तवसू, प्रीति कुमारी, सुरुचि कुमारी, मोमिना, नेहा कुमारी, रानी कुमारी, इत्यादि उपस्थित थे।


