तिरंगा जागरुकता यात्रा को ले एसएसबी ने निकाली बाइक

तिरंगा जागरुकता यात्रा को ले एसएसबी ने निकाली बाइक

जे टी न्यूज़/संटू नायक


जयनगर। आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा लहराने को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय के कमांडेन्ट गोविंद सिंह भंडारी के निर्देशानुसार उप कमांडेन्ट विवेक ओझा के नेतृत्व में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के समापन के शुभ अवसर पर रविवार को लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी। उप कमांडेन्ट के नेतृत्व में बटालियन के दर्जनों की संख्या में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भाग लिया।

उप कमांडेन्ट विवेक ओझा ने बताया कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत हर घर झंडा लहराने एवं आजादी के अमृत वर्ष मनाने को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाल कर भारत माता की गगन चुम्मी नारो के साथ आजादी की वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की अपील की गई। भारत के आजादी को 77 वर्ष पूरा होने पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार के द्वारा आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के रुप में देश वासियों को मनाने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया गया है। इसी उपलक्ष्य में आज 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा हर घर तिरंगा लगाने के लिए आम लोगों से आह्वान करते हुए शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर हाथों में तिरंगा लिए अमृत महोत्सव मनाते हुए लोगों को जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button