अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर “साक्षरता आज कल और अब” शीर्षक विषय सेमिनार का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर “साक्षरता आज कल और अब” शीर्षक विषय सेमिनार का आयोजन
जे टी न्यूज

मोतिहारी: चकिया अनुमंडल स्थित एस आर ए पी महाविद्यालय ब बारा चकिया के अध्ययन कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना की महाविद्यालय इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर “साक्षरता आज कल और अब” शीर्षक विषय सेमिनार का आयोजन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार दिनकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई अध्यक्षए संबोधन में डॉक्टर रंजीत कुमार दिनकर ने कहा शिक्षा ,स्वास्थ्य आवास, मनुष्य की आवश्यक आवश्यकता है या किसी भी जन के लिए आवश्यक शर्त है। साक्षरता की दर किसी देश के विकासशीलता को दर्शाता है । साक्षरता की दर जो रहनी चाहिए आज वह नहीं हो पाई है जिसके लिए हम सभी को आगे कदम बढ़ाना पड़ेगा विश्व ने साक्षरता के नक्शे पर अपने को स्थापित करना होगा कार्यक्रम में डॉक्टर कीर्ति कुमार डॉक्टर अशोक कुमार ने अपने विचार व्यक्त किया तथा शोभा कुमारी, स्नेहा ,तलत, मुस्कान सूरज कुमार ,रोशन पांडे ,राममोहन, तान्या आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को न सिर्फ ज्ञान देती है बल्कि शिक्षा का मूल उद्देश्य संस्कार का उच्च होना है। आज के आधुनिक युग में किसी भी देश के विकास के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण कड़ी है।