रामगढ़वा के बैरिया गांव में हुई भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक

रामगढ़वा के बैरिया गांव में हुई भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक


जेटी न्यूज

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बेरिया गांव निवासी मनोज सिंह के दरवाजे पर रविवार को रक्सौल के भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष वरुण सिंह के नेतृत्व में हुई। जिस का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र ने दिव्य काशी ,भव्य काशी एवं सुशासन दिवस को वृहत पैमाने पर आयोजित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता प्रमोद शंकर सिंह, गुड्डू सिंह ,अखिलेश गुप्ता, राजीव द्विवेदी, मुकुल सिंह तथा राकेश ठाकुर आदि लोगों ने विभिन्न विषयों पर अपना-अपना विचार व्यक्त किया। इस बैठक में 17, 18 एवं 19 दिसंबर को होने वाले प्रशिक्षण सत्र की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई।

 

मौके पर गणेश यादव, अशोक पांडे, अवधेश गुप्ता, ज्योति नारायण चौधरी, सरिता राय, राजीव श्रीवास्तव, मनीष दुबे, विपिन गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, राज किशोर राय, भाजपा के रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी प्रमोद कुशवाहा, सुरेंद्र तिवारी, अंकुर चौधरी, अवधेश साह, सुहैल मंसूरी, यतेंद्र तिवारी, सुभाष सिंह, देवी लाल पटेल, संजीव सागर, कन्हैया जी तथा गिरिजा देवी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button