जवाहर नवोदय विद्यालय मधुबनी के छात्र अमित कुमार ने कला कृति में उत्कृष्ट पेंटिंग में लहराया परचम

जवाहर नवोदय विद्यालय मधुबनी के छात्र अमित कुमार ने कला कृति में उत्कृष्ट पेंटिंग में लहराया परचम


जे टी न्यूज, मधुबनी : मधुबनी नवोदय फिर एकबार शिक्षा व अनुशासन के साथ साथ कला कृतियों में भी अपनी उत्कृष्ठता का परचम लहरा कर नवोदय विद्यालय परिवार व मिथिलांचल के नाम को राष्ट्रीय स्तरों पर गौरवांतित किया है। यह जानकारी नवोदय विद्यालय मधुबनी के ई सी पी कृष्णकांत ने विज्ञप्ति जारी कर दी हैं। बता दें कि संभागीय स्तर पर समस्तीपुर में आयोजित कला उत्सव 2023 के दो दिवसीय प्रतियोगिता में बिहार बंगाल झारखंड अंतर्गत के तकरीबन 86 नवोदय विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें नवोदय मधुबनी के दसवीं के छात्र अमित कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार छात्र अमित को विश्व बंधुत्व पर आधारित महात्मा गांधी के चित्रकारी पर प्राप्त हुआ है। मालूम हो कि कला शिक्षक सुशील कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में अमित कुमार ने कलाकृतियाँ को बारीकी से सीखीं हैं। विद्यालय के प्राचार्य सतीश चंद्र झा ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित अमित को बधाई देते हुए आगामी दौर में भी प्रखरता प्राप्त करने की कामना किया हैं।

Related Articles

Back to top button