देबाप्रसाद नृत्य परंपरा महोत्सव का सफल आयोजन सम्पन्न

देबाप्रसाद नृत्य परंपरा महोत्सव का सफल आयोजन सम्पन्न


जे टी न्यूज, नई दिल्ली: देबधारा संगठन के तत्वाधाना में राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय 16वें गुरु देबाप्रसाद नृत्य परंपरा महोत्सव का दो दिवसीय का
आयोजन सम्पन्न हुआा । सर्व विदित रहे यह नृत्य कार्यक्रम का आयोजन 7 और 8 अक्तूबर 23 को नई दिल्ली केलोधी रोड स्थित आंध्रा एसोसिएशन के

गोदावरी सभागार में किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक के अनुसार देबधारा संगठन विभिन्न प्रकार के भारतीय नृत्य उत्सवों और संगीत महोत्सवों का आयोजन करते आया है।देबधारा की स्थापना दिल्ली में 2003 में डा. बिनायक पांडा ने की थी। इसी कड़ी में इस बार दिल्ली में गुरु देबाप्रसाद नृत्य परंपरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम के पहले दिन ओडीशी कलाकार डाक्टर गजेंद्र पांडा और उनकी शिष्य वाघ्मिश्री ने की। इसके उपरांत मणिपुरी नृत्य वाई थेबा देवी और खीरसाना युमलेम्बम की रही । इसी साध्य में भरतनाट्यम की प्रस्तुति रामा वैद्यनाथन और दक्षिणा वैद्यनाथन बघेल ने करि।

प्रथम दिवस का समापन अभिमन्यु लाल और समूह की कत्थक प्रस्तुति के साथ हुई। इसी के साथ कला शक्ति ग्रुप ने भी ओडिसी नृत्य की अपनी मन मोहक प्रस्तुति दी|समारोह के दूसरे दिन की शुरुआत देबधारा के शिक्षार्थीओं के प्रदर्शन प्रारम्भ हुआ ,जिसके बाद पद्दमश्री अनुप जलोटा की भजन प्रस्तुति के साथ समारोह का समापन हुआ । राजधानी दिल्ली के नृत्य कला प्रेमी के दिल यह कार्यक्रम अमिट छाप छोड़ गई ।

Related Articles

Back to top button