सीपीआईएम खगड़िया का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

सीपीआईएम खगड़िया का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित


जे टी न्यूज, खगड़िया: सीपीआईएम खगड़िया का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ई8 अक्टूबर 023 को राजकौशाल रिजॉर्ट बछौता में आयोजित किया गया,जिसमें खगड़िया जिला के चारो विधान सभा क्षेत्र सहीत हसनपुर एवं सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत किए। आज के इस करकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी जिला सचिव संजय कुमार ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड अशोक ढाबले ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मोदी के नेतृत्व में चलते हुए 9 शाल से ऊपर हो गए।2014 के लोकसभा चुनाव के समय नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने आम लोगों के सामने मंहगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी को दूर करने और नारी सशक्तिकरण का नारा देकर वोट हासिल कर सरकार बनाया।

अब यह सरकार अपनी दूसरी पारी भी पूरी कर रही है मगर इन नौ वर्षों में मंहगाई कम होने के बजाय इस कदर बढ़ी कि जवनोपयोगी सभी समान आम लोगों के पहुंच से दूर हो गया।यहां तक कि गरीबों के थाली से दाल और हरी सब्जियां जो जीवन रक्षक की श्रेणी में आती है,वो गायब हो गया।मोदी के इन नौ वर्षों के शासन में बड़े पूंजीपतियों की पूंजी में बेतहाशा वृद्धि हुई वहीं गरीबी और वेहाली की कतार इतनी लंबी हो गई कि भारत दुनियां में पिछड़े हुए देशों की सूची में 121वें पायदान पर पहुंच गया।शाल में दो करोड़ युवाओं को नौकरी का झांसा देकर सत्ता में आने बाली मोदी सरकार ने नौकरी देने की बात तो दूर,इसके उलट सभी सरकारी कारखाने और उपक्रमों को अडानी और अंबानी के हाथों माटी के भाव बेच दिया,जिससे सरकारी नौकरी पाना तो दूर बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से बाहर कर दिया गया।100 दिन के भीतर भ्रष्टाचार को जड़मूल से समाप्ति का सपना दिखाने वाले मोदी के राज में खुद उन्हीं के सरकार का कैग रिपोर्ट के अनुसार बड़े_बड़े घोटाले उजागर हुए हैं।

नारी सशक्तिकरण का लगातार नारा देने बाली मोदी राज में एक के बाद एक लगातार महिलाओं और छोटी_छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार और उसके बाद जघन्य हत्या आम बात हो गई है,इसका बिभत्स चेहरा पिछले दिनों मणिपुर के भाजपा राज में देखने को मिला,जहां हजारों की भीड़ में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके सारे आम घुमाया गया,जिसपर भाजपा शासित मणिपुर की पुलिस मौजूद रहते हुए भी मैं रही,बल्कि उस नपुंसक सरकार को मोदी जी मौन रह कर एक तरह से खुला समर्थन ही दे रहे हैं।खास बात तो यह कि इनमें से ज्यादा तर बलात्कार की घटनाओं में सीधे तौर पर भाजपा के बड़े_बड़े नेताओं का शामिल रहना जगजाहिर रहा है।इन सभी समस्याओं और घटनाओं पर काबू पाने के बजाय मोदी सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए लगातार समाज में नफरत फैला कर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण में लगी रहती है।उन्होंने कहा कि इन नौ सालों में जनता त्रस्त होकर ऊब चुकी है और इससे बाहर आने का मन बना चुकी है।इसका सबसे ताजा उदाहरण है हाल के कर्नाटक और हिमाचल के चुनावी नतीजे।हर तरह की साजिश करने के बावजूद बीजेपी कर्नाटक और हिमाचल में हारीlआगे बहुत ही जल्द मध्य प्रदेश,राजस्थान,तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं,

इस चुनाव में भी बीजेपी को करारी शिकस्त देने के लिए जनता मन बना चुकी हैl जनता बीजेपी की असली रूप से परिचित हो चुकी है, कि वह जो कहती है काम उसके ठीक उल्टा करती है।आज देश के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों के हाथ में देश की पूरी संपत्ति का 40% हिस्सा है,जबकि 70 %लोगों के पास मात्र 3% संपत्ति है।भारत की असली सच्चाई यही है।पिछले 9 साल में 1 लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की हैlकामरेड धवले ने कहा कि बीजेपी की उल्टी गिनती सुरु हो चुकी है।जनता ने मूड बना लिया है कि अब देश को लुटेरों के हाथ से निकालना है और देश को बचाना है।संविधान और लोकतांत्रिक मूल्य को खत्म करने की साजिश को नाकाम करना है।विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल और आरएसएस के द्वारा देश के अंदर जो सांप्रदायिक नफरत की राजनीति की जा रही है,उससे भी देश की जनता को निजात दिलाना है और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करना है।उन्होंने कहा देश बचाने की लड़ाई को तेज करते हुए बिहार ने पिछले दिनों विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का रास्ता दिखाया है,जो तेज गति से अपने दायरे को बढ़ाते हुए बैंगलोर की दूसरी बैठक तक में 26 दलों को गोलबंद कर लिया और तीसरी बैठक में अपने कुनबे में दो और दलों को शामिल कर अब तक 28 दलों को गोलबंद करने में कामयाबी हासिल कर चुका है।आने वाले दिनों में इसकी संख्या और भी बढ़ेगी।इस स्थिति को बनते देख आरएसएस और भाजपा बिल्कुल घबराई हुई है।ऐसे में नरेन्द्र मोदी और उनकी पूरी टीम लोगों को भ्रमित करने और बरगलाने के लिए किसी भी नीच हरकत पर उतरकर दंगे फसाद और पुलवामा_2 जैसी घटना भी प्रायोजित कर सकती है।इस तरह के अंदेशे से सीपीआईएम सहित सभी वाम,धर्मनिरपेक्ष एवं जनतांत्रिक ताकतों की जिम्मेदारी है कि जनता को मंहगाई,बेरोजरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद कर इस तरह के मंसूबों को नाकाम किया जाय।आगामी 2024 में भाजपा को हराने के लिए आप सभी साथी अभी से तैयार होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं ताकि भाजपा को हटा कर देश को बचाने की पार्टी की मुहिम सफल हो सकेl कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सी पार्टी राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी ने कहा कहा की देशव्यापी अभियान के तहत महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ एक से 7 सितंबर के कार्यक्रम को ब्रांच स्तर तक सघन रूप से खगड़िया सहीत पूरे बिहार में चलाया गया।जिसके चलते बड़ी-बड़ी गोलबंदी 4 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक सभी प्रखंडों पर प्रदर्शन के दौरान देखी गईl इन प्रदर्शनों की जो मुख्य मांगे थी वर्षों से बसे गरीबों सहित सभी जरूरत मंद बेघर लोगों को बिहार सरकार अपने वादे के मुताबिक तुरंत 5 डिस्मल जमीन उपलब्ध करावे।उन्होंने जोड़ देकर कहा कि बेघर लोगों की यह लड़ाई सीपीआईएम निर्णायक तौर पर जारी रखेगी।सम्मेलन को राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड सर्वोदय शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद सिंह,विनोद कुमार,सहरसा जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव,खगड़िया पार्टी जिला सचिवमंडल सदस्य हरेराम चौधरी,सुरेन्द्र प्रसाद,उपेन्द्र महतों,सुरेन्द्र पासवान,विनय कुमार सिंह,केदार नारायण आजाद,सुनील कुमार मंडल,रामविनय सिंह,रजनीश कुमार,नीतू देवी,मीरा देवी,नवीन चौधरी,ललन यादव,बीरेंद्र यादव,अजहर अंजुम,मिथलेश केसरी,अनिल वर्मा,राजगीर सिंह,ललन प्रसाद रंजन,सच्चितानंद सिंह,भीम साह,शिवजी महतों,राजेन्द्र वर्मा,तेजनारायण गुप्ता,अमर यादव,अमीर कुमार,रामबीलाश वर्मा,महावीर यादव और अमरेश कुमार , कुन्दन मेहता,राजकिशोर राम सहीत दर्जनो नेताओं ने संबोधित किया l

Related Articles

Back to top button