वीसी रजिस्ट्रार व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग करेगा कार्यों की समीक्षा
वीसी रजिस्ट्रार व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग करेगा कार्यों की समीक्षा

जेटी न्यूज,प्रो अरुण कुमार
पटना।उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखकर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के लिए आवश्यक तैयारी तीनों के अंदर करने का निर्देश दिया है। उपलब्ध प्रपत्र में पीपीटी की सभी सूचनाएं अंकित कर पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर निदेशालय को भेजने और सुधार के बाद वापस किये गये फार्मेट को तैयार कर पीपीटी में उसी रुप में प्रस्तुतीकरण करने का निर्देश दिया है।
पत्र के अनुसार शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत संपादित होने बाले सभी कार्यों की समीक्षा के लिए विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रति कुलपति, कुलसचिव परीक्षा नियंत्रक, वित्त सलाहकार,सभी डीन , वित्त पदाधिकारी एवं सी एस डब्ल्यू के साथ सचिव शिक्षा विभाग के कार्यालय कक्ष में सलंग्न कार्यसूची के अनुसार निम्न निर्धारित तिथियों में बैठक का आयोजन किया गया है। पत्र के अनुसार पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के साथ 30 अक्टूबर तथा पटना विश्वविद्यालय के साथ 31अक्टूबर को, संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के साथ 01नवम्बर , पूर्णिया विश्वविद्यालय के साथ 06 नवंबर, मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय के साथ 07 नवम्बर,मगध विश्वविद्यालय के साथ 08 नवम्बर को, बिहार विश्वविद्यालय के साथ 22 नवम्बर को, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के साथ 28 नवंबर को,वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के साथ 29 नवंबर को, तिलका मांझी विश्वविद्यालय के साथ 30 नवंबर को,वीएन मंडल विश्वविद्यालय के साथ 04 दिसंबर को, मुंगेर विश्वविद्यालय और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के साथ 06 दिसंबर बैठक रखी गई है।सभी बैठकें दिन के 12.30 बजे अपराह्न में शुरू होगी।
