मुख्यमंत्री का एनडीए गठबंधन में आने पर एनसीपी बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंह ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री का एनडीए गठबंधन में आने पर एनसीपी बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंह ने किया स्वागत

जे टी न्यूज, पटना : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार आशुतोष सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन में आ गए हैं। उनको राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बहुत- बहुत स्वागत और खुशी जाहिर करता है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दादा पवार उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कार्यों को भारत में विकास के कामों को देखते हुए एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे।

उसी तरह हमारे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कार्यों को देखते हुए एनडीए में शामिल हुए हैं। इस पर बिहार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बहुत- बहुत बधाई शुभकामना देते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वह कांग्रेस राजद महागठबंधन के जंगल राज से अलग हुये है। जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन राजद कांग्रेस गठबंधन में गए हुए थे। बिहार में चारों तरफ अपराधियों का राज जंगलराज आ चुका था। विकास भी अवरोध हो चुका था।

अब जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अच्छा फैसला लिया है। बिहार के विकास के लिए एनडीए गठबंधन में शामिल हुए आशुतोष सिंह मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा कि कांग्रेस राजद गठबंधन के मतलब ही होता है। महा भ्रष्टाचार और महा अपराधियों का राज कायम करना।

Related Articles

Back to top button