होगी टक्कर उत्तर प्रदेश और बिहार के पहलवान के बीच
होगी टक्कर उत्तर प्रदेश और बिहार के पहलवान के बीच
कार्यक्रम का आगाज प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार करेंगे

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): स्थानीय शिव मंदिर बाबा सिद्धेश्वर नाथ के दरबार में महावीर पूजा को लेकर पूजा समिति के सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया। वही दिनांक 27/ 10/ 2023 सुबह 7:00 बजे से लेकर 28/10/ 2023 सुबह 7:00 बजे तक अखंड हरकीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा। हरकीर्तन में तबला वादक नीमड़ीहरा निवासी मुरारी कुमार के नेतृत्व में कलाकारों ने भजन कीर्तन से आए हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया। वही महावीर पूजा समिति अध्यक्ष श्रीमन नारायण सिंह ने बताया कि उल्का परिवार के द्वारा आज 28/10/2023 को राम लक्ष्मण सीता, हनुमान के साथ बांदरी सेना का आकर्षक झांकियां भी निकली जाएगी। झांकी के दौरान संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों के लोगों पर पुलिस की सख्त पहरेदारी रहेगी। कड़ी सुरक्षा के बीच झांकी का कार्यक्रम संपन्न होगा।

झांकी का कार्यक्रम करगहर नीमडीहरा मोड से नगर भ्रमण करते हुए शिव मंदिर के पास संपन्न होगा। इसके बाद स्थानीय शिव मंदिर बाबा सिद्धेश्वर नाथ के दरबार में उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ-साथ क्षेत्रीय पहलवान का सीधी टक्कर होगी। अखाड़ा में दंगल मारने वाले पहलवानों को उचित पुरस्कार से नवाजा भी जाएगा। मौके पर उपस्थित समिति एवं उल्का परिवार के सदस्यगण उपाध्यक्ष शिव मुनि सिंह,रामजीत सिंह, राजू सेठ, उत्तम सिंह, बलराम कुमार, कृष्ण दास, हजारी यादव, पिंटू कुमार अरविंद राज, सुदर्शन तिवारी,हीरा पांडेय, रामजतन सिंह,उमेश्वर सिंह,जय हिंद सिंह सहित सभी महावीर पूजा एवं उल्का परिवार के सदस्य गण मौजूद रहें।

