धनंजय दुबे बने एनसीपी के नगर निगम अध्यक्ष जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की इसकी घोषणा

जे टी न्यूज़

 

सासाराम : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के अध्यक्षता में सासाराम नगर निगम अध्यक्ष का चुनाव आज सर्वसम्मति से किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की राय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नगर निगम सासाराम अध्यक्ष धनंजय दुबे फजलगंज को बनाया गया,इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास

जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का संगठन हर मोहल्ले,हर गांव में मजबूती के साथ बनाया जा रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती से पार्टी चुनाव लड़कर सांसद और विधायक को जितायेगे और जब एनसीपी के बिहार में सरकार बनेगी तो हर गरीबों को सरकारी

राशन और सरकारी आवास दिया जाएगा,सासाराम शहर के फ़ुतपाती दुकानदारों को स्थाई जगह दुकान चलाने के लिए दिया जाएगा,नगर निगम सासाराम के नवनियुक्त अध्यक्ष धनंजय दुबे को फूल माला से स्वागत करते हुए बधाई दिया गया,इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष

सिंह,जिला प्रधान महासचिव अनिल सिंह,येनुल खान,रामबाबू सिंह,गंगा कुमारी,अवध नारायण मिश्रा,धर्मराज सिंह,विनोद चौधरी,सतीश पासवान,बंटी पाठक,ज्योति देवी,उमेश गोर,अकाश कुमार,पूनम देवी,आरजू आलम गुड्डू खान,सोनामति देवी,सुशील कुमार,सतीश प्यारे,अभय कुमार,संतन सुनील कुमार,अनिल कुमार,विकास बींद,शिवजी सिंह यदि सैकड़ों लोग शामिल हुए

Related Articles

Back to top button