स्व॰श्रीमती इन्दिरा गाँधी की 106वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गई

स्व॰श्रीमती इन्दिरा गाँधी की 106वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गई


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधन में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी से मशहूर स्व॰श्रीमती इन्दिरा गाँधी की 106वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित कर एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मो॰ अबू तमीम ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने देश को मजबूत सुदृढ़ बनाने मे श्रीमती गांधी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके मार्ग पर चलने का आम कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। आगे उन्होने कहा कि वह देश की ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नेत्री थी और विश्व का तत्कालीन नेतृत्व उनका लोहा मानता था ।

आज के बंगलादेश के निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव श्री रामकलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीमती गांधी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उन्होने अपने संकल्प से भारत को एक महान राष्ट्र बनाया। इस अवसर अन्य लोगों के आलवा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, मुकेश कुमार चौधरी, महफूज आलम, कामेश्वर पासवान, हाफिज सद्दाम, अशोक कुमार अकेला, जितेंद्र कुमार, राम शंकर राय, रंजन कुमार सिंह, जुल्फिकार आलम, मो० रिजवी सहित अन्य लोगों ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button