सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

जे टी न्यूज़ , सरायरंजन/समस्तीपुर : मौके पर 11 सदस्यीय संयोजन कमिटी हुआ गठन, चुने गए प्रखंड संयोजक मनोज राय और राम सागर राय, नीरज कुमार व चंदेश्वर राय सह संयोजक। देश चरम कारपोरेट लूट व सांप्रदायिक फासीवादी हमलों के चपेट में – राम कुमार। प्रखंड के गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 अवस्थित मध्य विद्यालय गंगापुर परिसर में रविवार को देर शाम तक शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड कमिटी सदस्य कॉमरेड राम सागर राय के अध्यक्षता, जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार के पर्यवेक्षण में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रखंड स्तरीय संयोजन कमिटी गठन करने, प्रखंड स्तरीय जनता के समस्याओं को चिन्हित कर चरणबद्ध आंदोलन चलाने व अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया। मौके पर 11 सदस्यीय प्रखंड स्तरीय संयोजन कमिटी का गठन किया गया। जिसमें मनोज राय को प्रखंड संयोजक व राम सागर राय, नीरज कुमार व चंदेश्वर राय को प्रखंड सह संयोजक तथा प्रखंड कमिटी सदस्य के रूप मे राम नंदन पासवान, चंद्रिका भगत, शकुंतला देवी को चुना गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक राम कुमार ने कहा कि जब देश चरम कारपोरेट लूट व सांप्रदायिक फासीवाद हमलों के चपेट में है और संविधान और लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहें हैं, देश को बचाने के लिए ऐसे निर्णायक मोड़ पर आज का यह कार्यकर्त्ता सम्मेलन भाजपा-आरएसएस के खिलाफ बन रही देश व्यापी राजनीतिक एकता को और व्यापक व धारदार बनाने तथा जनता के अधिकारों के लिए चल रहे संघर्षों को नई गति देने व सगठन को मजबूत बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। आगे कॉमरेड कुमार ने कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन 2024 के चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने और बिहार को गरीबी की ऐतिहासिक दुष्चक्र से मुक्ति दिलाने के प्रयासों के साथ आयोजित की गई है कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला कमिटी सदस्य मनोज राय,सुशील कुमार मिश्रा,सोनिया देवी,शमां खातून, कृष्ण कुमार ,संजय सदा, अनीता देवी, शिव कुमारी देवी समेत रवि रंजन,राम निवास मिश्र,रमाकांत मिश्र, नीरज कुमार,रमेश चौधरी, प्रवीण कुमार रीता देवी,क्रांति देवी किसान नेता मोहम्मद अफरोज समेत, सोनी कुमारी, मोनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, चमेली देवी, रिंकू देवी अन्य नेता कार्यकर्ता ने संबोधित किए।

Related Articles

Back to top button