27 नवंबर 2023 को मधेपुरा में भव्य एवं ऐतिहासिक होगा शताब्दी समारोह एव राष्ट्रीय सम्मेलन

27 नवंबर 2023 को मधेपुरा में भव्य एवं ऐतिहासिक होगा शताब्दी समारोह एव राष्ट्रीय सम्मेलन


जे टी न्यूज, पटना (मनीष यादव) : बिहार प्रदेश यादव महासभा शताब्दी समारोह समिति की एक आवश्यक बैठक मधु निवास प्रोफेसर कॉलोनी उत्तरी शास्त्री नगर पटना में संपन्न हुई। मण्डल स्टेडियम मधेपुरा में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया हैं,जिसमे यादव महासभा के राष्ट्रीय समिति एवं संपूर्ण देश के सभी राज्यो के राज्यस्तरीय समिति के पदाधिकारीगण भाग लेगे।वक्ताओं ने कहा यादव महासभा केवल यादव जातियो की हित के लिए नहीं,बल्कि पिछड़ी जाति,अत्यंत पिछड़ी जाति,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ,महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों को संविधान द्वारा प्रदत अधिकार दिलाने के दिशा में कार्य। संपूर्ण देश में जाति अधारित जनगणना कराकर ‘जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के तर्ज़ पर आरक्षण दिलाने की दिशा में कार्य। समाज में व्याप्त पारंपारिक रूढ़िवादी व्यवस्था एवं कुरीतियाँ, जैसे-दहेज प्रथा,नाबालिग विवाह,छुआछूत,मृत्युभोज आदि का उन्मूलन करने की दिशा में कार्य। अहीर रेजिमेंट की स्थापना कर वीरता से देश की सीमा की रक्षा करना। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर गोरेलाल यादव आईएस rtd.अध्यक्ष शताब्दी समारोह समिति बिहार ने की। मधेपुरा से आए शताब्दी समारोह आयोजन समिति के प्रगति रिपोर्ट सौंप जिस पर सभी प्रदेश पदाधिकारी ने समीक्षा की यातायात की व्यवस्था के लिए कमेटी गठित की है ।

जो रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, बस अड्डा, पर यातायात कमेटी रहेगी आने वाले प्रतिनिधि की किसी तरह का असुविधा न हो इसके लिए सभी जगह स्वागत समिति मौजूद रहेगी। अपने-अपने विचार रखने वालों में श्री केपी यादव एडवोकेट राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा श्री जवाहर यादव निराला प्रदेश मीडिया प्रभारी सह महासचिव, श्री सुरेश कुमार अधिवक्ता कोषाध्यक्ष कुमार उदय प्रताप एडवोकेट सहसंयोजक मधेपुरा जिला शताब्दी समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव कोषाध्यक्ष अरविंद यादव ,मुखिया जी संरक्षक श्री जयकांत यादव डॉ राजेश रत्न, मुन्ना,पंकज यादव देवराज अर्श अरविंद अमर इत्यादि

Related Articles

Back to top button