प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई महाकवि विद्यापति को श्रद्धांजलि
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई महाकवि विद्यापति को श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, मधुबनी (प्रो अरुण कुमार) : आज मैथिल समाज रहिका , मधुबनी के तत्वावधान में देश एवम मिथिला के गौरव विश्व विख्यात महाकवि बाबा विद्यापति स्मृति दिवस कार्तिक धवल त्रियोदशी के अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य,साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित उदय चंद्र झा विनोद की अध्यक्षता एवम संस्था के सचिव प्रो शीतलामाबर झा के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी एवम दर्जनों सदस्यों ने रहिका स्थिति विद्यापति टावर में अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर हेम चन्द्र झा, गिरीश चंद्र मिश्रा , शिव कुमार झा ,शंकरदत्त मिश्र, धनेश्वर झा, राजू झा, शशिधर झा, कामेश्वर कामत, अर्जुन ठाकुर, भोला झा, उदय कांत झा, बचनू मंडल, विजय कुमार मिश्रा, संतोष मिश्रा , किशोर कुमार झा, अनिल मंडल, प्रशांत ठाकुर, भवनाथ झा, हरिनाथ झा, राजेंद्र यादव, आदि दर्जनों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर उदय चंद्र झा विनोद ने कहा महाकवि विद्यापति जी का आज स्मृति दिवस हमलोग मना रहे हैं बाबा विद्यापति हमलोगों के पहचान है जब वे लिखना प्रारंभ किए उसी समय शेक्सपियर भी लिखते थे दोनो महा विद्वान समकालीन है ,लेकिन शेक्सपियर कहां से कहां चले गए और विद्यापति आज कहां है इसलिए मिथिलावासियों को सचेत होने की जरूरत है ,मिथिला और मैथिली भाषा पर लगातार सत्ता द्वारा हमला होता रहा है हमारे अधिकार को छीना जा रहा है।

संस्था के सचिव प्रो शीतलामबर झा ने कहा बाबा विद्यापति मिथिला ही नहीं देश के पहचान है वे अनन्य शिवभक्त थे ,कहा जाता है देवो के देव महादेव उनकी भक्ति भाव से विभोर होकर उनके यहां चाकरी करने लगे थे ,आज भी उनकी रचना और गीत मिथिला का हर आंगन में गाया जाता है आज भी बाबा विद्यापति का डीह उपेक्षित है उनके नाम पर एक भी सरकारी संस्था आज भी नहीं है उनके स्मृति दिवस पर हम सरकार से मांग करते हैं की महाकवि विद्यापति एवम कालीदास के नाम पर मधुबनी रेलबे स्टेशन का नामकरण किया जय , बिस्फी प्रखंड का नाम विद्यापति प्रखंड एवम उनके जन्म स्थल को पर्यटक स्थल घोषित करे साथ ही मधुबनी समाहरणालय से सकरी जाने बाली सड़क का नामकरण विद्यापति के नाम पर किया जाय ।



