पदक जीत कर लौटे तीरंदाजो का रोटरी क्लब ने किया सम्मानित
पदक जीत कर लौटे तीरंदाजो का रोटरी क्लब ने किया सम्मानित

जे टी न्यूज़, गया : शहर के रेलवे स्टेशन के समीप एक निजी होटल में रविवार को गुजरात से राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीत कर लौटे तीरंदाजों को स्वागत किया गया। रोटरी गया सिटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वर्ण पदक जीतने वाले और बिहार टीम को सिल्वर मेडल दिलाने वाले तीरंदाज आदर्श कुमार व सिद्धार्थ गौतम के साथ तीरंदाजी कोच जयप्रकाश को भी सम्मानित किया गया। डॉ ए. एन. राय व क्लब के अध्यक्ष विजय भलोटिया ने इन खिलाड़ियों को बैग व 21 सौ नकद राशि के साथ माला पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉक्टर ए.एन.राय ने कहा कि यह हमारे जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है कि हमारे यहां के बच्चे गुजरात में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले और राज्य का नाम रोशन किए हैं। उन्होंने इस दौरान स्वर्ण पदक जीतने वाले आदर्श कुमार के स्कूल के फी माफ करने के लिए स्कूल प्रबंधन से आगरा करने की बात कही।उन्होंने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन इस खिलाड़ी के ही माफ करने में सक्षम नहीं रहेगा तो रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी इसके पढ़ाई का खर्च उठाएगी।

इस दौरान अध्यक्ष विजय भालोठिया ने कोच जयप्रकाश की भी प्रशंसा की और कहा कि बिना सरकारी सहायता के यह व्यक्ति द्रोणाचार्य की तरह धन-उधार पैदा कर रहे हैं जो जिले और राज्य में नहीं बल्कि देश में भी नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर अमित कुमार सिंह ने क्लब के सदस्य निशांत कुमार को अपने होटल में समारोह आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। पुनीत खेतान, डॉ रतन कुमार, राजकुमार दुबे अमरेश कुमार ,प्रदीप धानुका , अरविंद कुमार वर्मा, डॉ सत्येंद्र, संजय कुमार, अशोक लोहानी, प्रमोद गुप्ता, कुमुद वर्मा, पी पी चक्रीयार, सोमेंद्र अग्रवाल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

