मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत स्कूली बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत स्कूली बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना

जे टी न्यूज, काराकाट (रोहतास) गुरुवार को रोहतास जिला के नगर पंचायत काराकाट अंतर्गत गोडारी से मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत स्कूली बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय गोडारी के छात्राओं को बिहार दर्शन योजना के तहत 63 बच्चियों को परिभ्रमण के लिए बस से बोधगया व राजगीर भेजा गया है। इस दल के समन्वयक प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष आदित्य कुमार व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत 20-20 हज़ार बिहार के प्रत्येक विद्यायल को छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक परिभ्रमण हेतु वर्ष में बिहार सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। जिससे की छात्र-छात्राए को परिभ्रमण से अनुभव मिले। इस दौरान गोडारी के प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय आज गुरुवार को रवाना हुई।

जानकारी में बताया गया कि ये परिभ्रमण दल पर्यटन स्थल पहले बोद्धगया फिर राजगीर तक जाएगी। जिसमें सात शिक्षक व सदस्य विद्यालय की बच्चियों के साथ रवाना हुए है। प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, अशोक तिवारी, संतोष कुमार, दीपक कुमार, जुनैद, संजय व जितेन्द्र शिक्षकगण शैक्षणिक परिभ्रमण दल के साथ होंगे।

Related Articles

Back to top button