समस्तीपुर में स्व.ललित बाबू ने अंतिम संबोधन में कहा था कि “मैं रहूं या न रहूं बिहार बढ़कर रहेगा”: संजीव मिश्रा

समस्तीपुर में स्व.ललित बाबू ने अंतिम संबोधन में कहा था कि “मैं रहूं या न रहूं बिहार बढ़कर रहेगा”: संजीव मिश्रा

भूतपूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की 50 वीं पुण्य तिथि आज

बिहार सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे सुपौल डीएम , सारी तैयारियां पूरी

बलुआ बाजार।

 

स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र भूतपूर्व रेल मंत्री, भारत सरकार की 50वीं पुण्य तिथि के अवसर पर दिनांक-03.01.2024 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे बलुआ बाजार स्थित उनके समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। श्री कौशल कुमार, भा० प्र० से०, जिलाधिकारी, सुपौल बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस आशय की जानकारी देते हुए सन ऑफ मिथिला के नाम से चर्चित संजीव मिश्रा ने कहा कि
मिथिला के सपूत पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की 50वीं पुण्यतिथि है. आज के ही दिन 1975 में उनका समस्तीपुर स्टेशन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान हुए बम विस्फोट में निधन हो गया था. इस घटना से पूरा मिथिलांचल स्तब्ध रह गया था. उनके अंतिम दर्शन को लोग उमड़ पड़े थे. समस्तीपुर में उन्होंने अपने अंतिम संबोधन में कहा था कि मैं रहूं या न रहूं बिहार बढ़कर रहेगा. उनके यह कहने के कुछ देर बाद बम धमाका हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button