कलुआही प्रखण्ड प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव 12 सदस्यों ने किए हस्ताक्षर
कलुआही प्रखण्ड प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव 12 सदस्यों ने किए हस्ताक्षर

जे टी न्यूज़, मधुबनी :
बुधवार को मधुबनी जिले के कलुआही प्रखण्ड प्रमुख पर 12 पंसस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है,

जिसमें 20 में से 12 पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षर से अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिए आवेदन में असंतुष्ट सदस्यों द्वारा प्रमुख पर कर्तव्य के प्रति सचेष्ट नहीं होने, दायित्वों का सही से निर्वहन नहीं करवाने,

हमेशा प्रखंड पंचायत राज अधिनियम में वर्णित प्रावधानों का उल्लंघन एवं हम सदस्यों के प्रति घोर भेदभाव करते आ रहे हैं सो समय पंचायत समिति की बैठक नहीं की जाती है, एवं उनके ऊपर सदस्यों का विश्वास नहीं रहने का आरोप लगाया गया है।

आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रखंड प्रमुख के नाम संबोधित पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कलुआही को भी उपलब्ध कराई गई है।

वही इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी सदर मधुबनी और जिलाधिकारी को भी दी गई है। दिए गए आवेदन पर पंचायत समिति सदस्य उप प्रमुख चंदन प्रकाश कुमार, श्याम यादव, दया राम पासवान, शत्रुधन भगत, लक्ष्मण यादव, अहिरा देवी, सरिता कुमारी ठाकुर, रामदाय देवी, निर्जला देवी, रीता देवी, रफत जहां और समीना खातून के हस्ताक्षर शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रखंड में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर जा पहुंची है, जहां जितनी मुंह इतनी तरह की बातें की जा रही हैं। इस संबंध में प्रमुख से जानकारी हेतु संपर्क किया गया, लेकिन बात नही हो पाई। उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में इस तरह की कोई बात नहीं आई है।

कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 12 पंचायत समिति सदस्यों का हस्ताक्षरित आवेदन प्राप्त हुआ है।


