समस्तीपुर के जिलाधिकारी लगातार अपने कार्यो के कारण रहते हैं विवादों में

समस्तीपुर के जिलाधिकारी लगातार अपने कार्यो के कारण रहते हैं विवादों में

कभी भी जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह नहीं करते हैं मासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस,मीडिया जगत में आक्रोश

 

जेटीन्यूज़

समस्तीपुर: बिहार के चर्चित कर्पूरी जी की धरती समस्तीपुर विगत दो सालों से काफी चर्चा में लगातार दिख रही है जिसके केंद्र में यहां के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह हैं। जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने समस्तीपुर जिले में जिलाधिकारी के पद पर 06.01.2022 को योगदान दिया हैं। जिले में आने से करीब इन्हें 2 साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है।

शुरू से ही ये विवादों में घिरे रहे हैं । अपने योगदान के बाद से ना जाने इन्हें क्या दिक्कत आती है कभी भी ये मासिक प्रेस वार्ता का आयोजन नहीं करते हैं, या हमेशा प्रेस वार्ता से बचना चाहते हैं । कईयों का तो यह भी मानना है कि जिलाधिकारी केवल उसी स्कीम से जुड़ते हैं जहां उन्हें व्यक्तिगत लाभ होता रहे । यही कारण है कि समस्तीपुर जिले के करीब 28 विभागों में कामकाज बिल्कुल ठप्प पड़ा है,

 

विकास कार्य काफी पीछे चला गया है। जिलाधिकारी महोदय को विभागों के कार्यो से कोई लेना देना नहीं है, यहां पर बड़ी बात निकलकर यह सामने आती है कि ऐसे में आखिर जिला का विकास कैसे और किस स्थिति में होगा ? सूत्रों की माने तो जिले में हरेक विभागों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। वहीं स्थानियो की माने तो जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के कारण ही डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में विधि व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है । कई बार तो लगातार महीने भर विश्वविद्यालय को बंद रखना पड़ जाता है। इससे छात्रों के पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ता है । वहीं स्थानियों की बात मानें तो जिलाधिकारी कभी भी किसी का फोन रिसीव ही नहीं करते हैं ,

जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है । ऐसे में आम जनता अपनी शिकायत किस्से करें? वहीं कुछ लोग तो यह भी आरोप लगा रहे हैं कि जिलाधिकारी करीब हरेक विभाग से नाजायज पैसे की वसूली भी करवाते हैं । हालांकि यह कहा तक सत्य बात है, जांच का विषय है। इसकी पुष्टि झंझट टाइम्स (जेटी न्यूज़) नहीं करता है । अभी 24 जनवरी को कर्पूरी जी के जयंती कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुँच रहे हैं ।वहीं 21 जनवरी को राम जानकी मेडिकल कॉलेज व आसपास नरभोगी सारंजन के उद्घाटन करेंगे । काफी बड़ा कार्यक्रम का आयोजन होना तय है, बावजूद जिलाधिकारी के अरियल रवैया के कारण मीडिया जगत के कई अखबारों में से झंझट टाइम्स,

 

आपकी आवाज समेत दर्जनों मीडिया जगत ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है , सिर्फ और सिर्फ जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के गलत नियमावली के चलते ही सारी की सारी समस्या उत्पन्न हो रही हैं । वहीं सूत्रों की माने तो 22 जनवरी को कई सामाजिक संगठनों,राजनीतिक पार्टियों समेत कइयों ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिलाधिकारी के खिलाफ ज्ञापन देने का मन बनाया है जैसी खबरें आ रही हैं । अब देखना यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री इसपर क्या कारवाई करते हैं ।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button