संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ” पदयात्रा मुर्गियाचौक से प्रारंभ

संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ” पदयात्रा मुर्गियाचौक से प्रारंभ

महात्मा गांधी के हत्यारे आज भी सत्ता पर काबिज हैं और संविधान लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं”- सुरेंद्र

 

महात्मा गांधी के हत्यारे देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं- प्रभात रंजन गुप्ता

 

देश की आजादी में संघ ब्रिगेड का कोई योगदान नहीं- मो० एजाज़

जे टी न्यूज, ताजपुर/समस्तीपुर : केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा- संघ ब्रिगेड ने देश को सांप्रदायिक उन्मादी दौर में धकेल दिया है, वे प्रतिदिन कर्पूरी ठाकुर एवं गांधी जी के विचारों की हत्या कर रहे हैं। भाजपा- संघ ब्रिगेड पुरुषोत्तम राम नहीं गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के पूजारी और अनुयायी हैं। धर्म- आस्था का इस्तेमाल राजनीति में करके देश की गंगा जमुनी संस्कृति को मिटा देने पर आमादा है।

 

देश की आजादी में संघ ब्रिगेड की कोई भूमिका नहीं थी लेकिन आज वे देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। सच बोलने, सच लिखने एवं सच के लिए संघर्ष करने वालों को जेल में डाला जा रहा है। संविधान, लोकतंत्र एवं जनवादी अधिकारों को कुचला जा रहा है। हमें संविधान, लोकतंत्र, देश एवं जनवादी अधिकार की रक्षा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की चुनौती स्वीकार करना होगा। हमें

 

 

गांव- टोला में संविधान के प्रस्तावना का पाठ करते हुए भाजपा के उन्मादी राजनीति को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाना है।

उक्त बातें भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मुर्गियाचौक, सरसौना, रहीमाबाद, रजबा में पदयात्रा के दौरान “संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ- भाजपा भगाओ- देश बचाओ” जन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा।

 

पदयात्रा सरसौना, बहादुरनगर- रहीमाबाद होते हुए रजबा चौक पर पहुंचकर पुनः जन संकल्प सभा के जरिये समाप्त हुआ। मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज, मुंशीलाल राय, मो० कयूम, मुकेश कुमार गुप्ता, मो० शकील, सुखिया खातुन, रजनी देवी समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह पदयात्रा लगातार गांधी जी के शहादत दिवस 30 जनवरी तक जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button