दो फरबरी के आसपास हो सकती है हल्की वर्षा 

दो फरबरी के आसपास हो सकती है हल्की वर्षा

जे टी न्यूज, पूसा (समस्तीपुर):

उत्तर बिहार के जिलों में 31जनवरी से 04 फरबरी तक के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे सकतें हैं।

02 फरबरी के आस पास उत्तर बिहार के जिलों में हल्की वर्षा या बूंदा-बांदी हो सकती हैं।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान तापमान 20से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

न्यूनतम तापमान 08 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अवधि में अगले दो दिनों तक पूरबा इसके बाद 03 से 05 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

सापेक्ष आद्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button