भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

जे टी न्यूज,सासाराम (रोहतास) भाजपा के सासाराम के उत्तरी एवं दक्षिणी ग्रामीण मंडल द्वारा गांव चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सासाराम मंडल के उत्तरी एवं दक्षिणी दोनों का संयुक्त रूप से बैठक सासाराम के शिवघाट मंदिर के प्रांगण में किया गया।

गांव चलो अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता सासाराम मंडल के उत्तरी के संदीप सोनी एवं संचालन सासाराम मंडल दक्षिणी के बृजनंदन कुशवाहा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर सिंह, जिला प्रभारी शरद चंद्र संतोष,

जिला महामंत्री अशोक साह, सह प्रभारी डॉक्टर शिवनाथ चौधरी, जिलामंत्री रजनीश वर्मा, सासाराम विधानसभा के विस्तारक जयंत किशोर सिंह एवं सासाराम मंडल दक्षिणी एवं उत्तरी के दोनों मंडल के महामंत्री नीलम सिंह, विद्यानंद गुप्ता, पिटर राम,

बैरिस्टर पासवान, विनोद सिंह, राम अवधेश सिंह, प्रकाश कुमार, मुन्ना शर्मा कमलेश श्रीवास्तव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी शरत चन्द्र संतोष ने विस्तार पूर्वक गांव चलो अभियान कार्यक्रम का जानकारी दिए। जिला महामंत्री सह सासाराम विधानसभा के प्रभारी अशोक साह ने संगठन का वृत्त लिया।

उन्होंने दोनों मंडलों का उपस्थिति भी लिया एवं प्रत्येक बूथ पर एक प्रवासी बना करके घोषणा मंडल अध्यक्षों से घोषणा करवाया कि 9, 10 एवं 11 फरवरी को सभी प्रवासी अपने अपने बूथ पर प्रवास करेंगे।

