न्यायालय के द्वारा सजा को शून्य कर षडयंत्र का पटाक्षेप हुआ: रणवीर यादव

न्यायालय के द्वारा सजा को शून्य कर षडयंत्र का पटाक्षेप हुआ: रणवीर यादव

लोकसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो खगड़िया को उच्च क्षितिज पर ले जाएंगे:कृष्णा कुमारी यादव

 

जे टी न्यूज, खगड़िया: एक मामला में पूर्व विधायक रणवीर यादव तथा निर्वर्त्तमान जिला परिषद् अध्यक्ष सह जिला परिषद् अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव को गत 7 अक्तूबर को तीन साल की सजा और 10 हजार जुर्माना सुनाई गई थी।

उक्त सजा के आधार पर विभागीय निर्देश पर कृष्णा कुमारी यादव को जिप अध्यक्ष पद से पदच्युत कर दिया गया।उसी मामला में सजा पर रोक लगा दी गई है जिससे पुनः श्रीमति यादव को जिला परिषद् अध्यक्ष पद पर बने रहने का अवसर मिल गया है।

इसी खुशी में रविवार को रणवीर यादव व कृष्णा कुमारी यादव को पटना से खगड़िया आने के क्रम में नन्हकू मंडल टोला स्थित सैनिक लाइन होटल पर जदयू नेता अशोक सिंह, दर्जनों जिला पार्षद् व दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के नेतृत्व में हजारों की संख्या में जिले भर लोगों ने उनका भव्य स्वागत अभिनन्दन किया और हजारों मोटरसाइकिल व चार चक्का वाहनों के काफिले के साथ गौशाला रोड स्थित जिला परिषद् अध्यक्ष आवास पर पहुंचे,

जहां पूर्व विधायक रणवीर यादव तथा कृष्णा कुमारी यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए अपने को निर्दोष करार देते हुए उक्त निचले अदालत से मिले सजा को राजनीतिक विरोधियों का षड्यंत्र बताया।

पूर्व विधायक रणवीर यादव ने कहा कि माननीय पटना उच्च न्यायालय के द्वारा उक्त सजा पर रोक लगाते हुए मामला को शून्य की स्थिति में ला दी गई है।इससे षडयंत्रकारी का षडयंत्र का पटाक्षेप हो गया है।समझिए कि एक साजिश का खात्मा हुआ है।हम न्यायालय का सदैव सम्मान करते रहे हैं और हमें न्याय के प्रति सदैव भरोसा रहा है।

 

उन्होंने आपार समर्थन से आह्लादित गदगद और खुशनुमा मिजाज से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव कृष्णा जी को पुरे मुस्तैदी के साथ लड़ायेंगे।क्योंकि हमारी रणनीति व हमारा धर्म जनताओं की सेवा करने का रहा है।एक सवाल के जबाव में श्री यादव ने कहा कि जैसे खगड़िया में सात नदियों का संगम स्थल है ठीक उसी प्रकार रणवीर यादव सभी जाति-पार्टी व धर्म का संगम है।हम जात नहीं लोगों का काम पूछते हैं और उनका काम कराते हैं।यही कारण है कि हमें खगड़िया की जनताओं का प्यार भरा समर्थन व आशीर्वाद मिलता रहा है।उन्होंने आगे भी जनताओं का प्यार आशीर्वाद मिलने का भरोसा जताया।

 

वहीं कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि जिस मामला में ना कोई साक्ष्य ना गवाह और ना कोई एविडेंस है और ना ही हमारे नाम से एफ आई आर दर्ज है उस मामला में हमारी राजनीतिक हत्या करने की नीयत से एक षडयंत्र के तहत निचली अदालत ने विवादित फैसला देकर हमे तीन साल की सजा सुनाई जिसे माननीय पटना उच्च न्यायालय के द्वारा रोक लगा दी गई है।इससे हमें पुनः जिला परिषद् अध्यक्ष पद पर बने रहने का अवसर मिल गया है एक दो से तीन दिन के अंदर जिप अध्यक्ष पद ग्रहण कर सकते हैं।उन्होंने उच्च न्यायालय के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें जनताओं का प्यार आशीर्वाद मिला तो खगड़िया को उच्च क्षितिज पर ले जाएंगे।

जदयू नेता अशोक सिंह ने श्री यादव व श्रीमति यादव को पटना उच्च न्यायालय से राहत मिलने पर उन्हें बधाई दिया और न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पार्षदों में क्रमशः जयप्रकाश यादव,सत्यनारायण पासवान,प्रवीण पासवान,चन्दन कुमार, जवाहर राय,पूनम देवी, मंजू चौरसिया,सुनील चौरसिया,रिमझिम देवी,अनिल तांती ,प्रतिनिधि समीर सदा,फूलेश्वर चौरसिया, गौरव कुमार, गोपाल यादव के अलावे पूर्व प्रमुख बलवीर चांद यादव,पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार बरूण,पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष मिथलेश यादव,दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव,मोर्चा के नगर परिषद् अध्यक्ष अमित कुमार प्रिंस,मनीष यादव,पूर्व मुखिया अमरेन्द्र प्रदीप,मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ,जदयू नेता चन्दन कश्यप, राजद नेता मौसम कुमार गोलू, पप्पू यादव,राम ईश्वर मुखिया, अश्वनी यादव,अर्जुन यादव,मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर, मुखिया मुन्ना प्रताप,पूर्व जिला पार्षद् पिंटू कुमार राम,वकिल ठाकुर,अमित यादव,अमिष अमोल एवं अखिलेश यादव सहित हजारों की संख्या में श्री यादव के शुभचिंतक व समर्थक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button