लालू के ‘ऑपरेशन लालटेन’ को भाजपा का लोट्स ऑपरेशन ने किया ध्वस्त : नवल किशोर यादव फ्लोर टेस्ट जीता एनडीए जंगलराज समर्थित गिरोह को लगा तगड़ा झटका: नवल किशोर यादव
लालू के ‘ऑपरेशन लालटेन’ को भाजपा का लोट्स ऑपरेशन ने किया ध्वस्त : नवल किशोर यादव
फ्लोर टेस्ट जीता एनडीए जंगलराज समर्थित गिरोह को लगा तगड़ा झटका: नवल किशोर यादव

पूर्णियां।
मौजूदा सियासी हलचल के बीच एन डी ए ने विश्वास मत जीता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के उस बयान की ‘खेल अभी बाकी है’ को कड़ा ज़बाब देकर उनको औकात में ला दी। ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने वालों ने लालू के ‘ऑपरेशन लालटेन’ मिशन को ध्वस्त कर दिया। एन डी ए सरकार का सदन में बहुमत साबित करने पर सीमांचल के कद्दावर भाजपा नेता सह संवेदक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष नवल किशोर यादव ने कहा कि एनडीए फ्लोर टेस्ट जीती और जंगलराज समर्थित गिरोह को करारा झटका लगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी विधायकों को अपने आवास में नजरबंद करके रखा लेकिन फायदा नहीं हुआ. उनके तीन विधायक ने उनका पाला छोड़कर जेडीयू खेमे में आ गए। श्री यादव ने एन डी ए सरकार को बधाई देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार मुस्तैदी से सरकार चलाएगी।



