“आप कहां चले गए मुख्यमंत्री जी” समाजवाद का गला घोट कर – तेजस्वी यादव
“आप कहां चले गए मुख्यमंत्री जी” समाजवाद का गला घोट कर – तेजस्वी यादव

जे टी न्यूज़, पटना : बिहार विधान सभा के भीतर विश्वास मत पर हारते हुए तेजस्वी यादव ने भी अपने भाषण से बाजी जीत ली। तेजस्वी ने कई प्रसंगों का हवाला देते हुए कहा कि आप कहां चले गए मुख्यमंत्री जी। जिस तरह से तेजस्वी की वाणी में ये पंक्ति उभर कर आती थी,उसमें पीड़ा भी थी,टीस भी और एक राजनीतिक क्रोध भी छलक रहा था।तेजस्वी की आवाज ने नीतीश कुमार का अपमान नहीं किया मगर जिस सम्मान के साथ उनकी राजनीतिक कमजोरियों को उजागर किया है उसमें अपमान का रस नहीं मिलेगा तो सम्मान भी नहीं मिलेगा। 2024 की लड़ाई का एक मोर्चा बिहार में बीजेपी ने जीत लिया है। इस बार सत्ता की चाबी उसके हाथ में होगी। बीजेपी के लिए बिहार एक चुनौती बना हुआ था क्योंकि यहां विपक्ष सांस ले रहा था।

चारों तरफ से विपक्ष के बिखरने की खबरें हैं। विपक्ष के नेता जेल में डाले जा रहे हैं। पार्टियां तोड़ी जा रही हैं। इस बीच जो भी विपक्ष में बचा है उसकी राजनीति की यात्रा लंबी होती जा रही है। लोकतंत्र के पर्दे बदल गए हैं। घड़ी की टिक-टिक बंद होने को है। अपने सीट की पेटी बांध लीजिए।


