जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को लेकर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तैयारी बैठक

जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को लेकर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तैयारी बैठक

 

जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मशताब्दी समारोह शानदार और यादगार होगा-

उमेश सिंह कुशवाहा

 

नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के वसूलों को अमलीजामा पहनाया –

विजय कुमार चैधरी

आज भाजपा शासित राज्यों में तांडव मचा हुआ है – जमा खां

 

बिहार के न्याय पुरूष हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार – अशरफ हुसैन

 

नीतीश कुमार नौकरी बांट रहे हैं और नरेंद्र मोदी अक्षत – ललन सर्राफ

जे टी न्यूज, पटना : मंगलवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सांगठनिक विस्तारित सह जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह की तैयारी बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अशरफ हुसैन ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चैधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां,

विधानपरिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद ललन सर्राफ, विधान पार्षद खालिद अनवर, सुन्नी वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब इर्शादुल्ला, शिया वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह, शिया वफ्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मो0 इरशाद अली एजाज, प्रदेश महासचिव मेजर इकबाल हैदर, अब्दुल बांकी, मो0 सजाद, मो0 अफरोज, मो0 इम्तियाज, मो0 जियाउल्ल हक, वसील अहमद खां, अलेक्जेंडर खां, यूनिस हकीम, मो0 इम्तियाज कुरैषी, मो0 सजी अहमद, मो0 परवेज आलम, मो0 अरमान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आप सभी संगठन के समर्पित और अनुभवी साथीगण है। संगठन की चुनौतियों को भलीभांति समझते हैं। संगठन में कभी विश्राम या विराम नहीं होता है। आज का यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 24 जनवरी 2024 को आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोह को भव्य, शानदार और यादगार बनाना है। इसमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सहभागिता महत्वपूर्ण होनी चाहिए। आप सभी साथियों से पार्टी को अधिक अपेक्षा है। अल्पसंख्यक समाज के तमाम नेताओं से हम आग्रह करेंगे कि अपने-अपने क्षेत्र में जाएं और लोगो को कार्यक्रम में आने का नेवता दें। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर, राममनोहर लोहिया, महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर के विचारों पर हमारी पार्टी चल रही है। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनके ही विचारों को आत्मसात कर प्रदेश उत्थान में दिनरात लगे हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अल्पसंख्यक समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया गया। 18 साल के शासनकाल में बिहार के अंदर एक भी साम्प्रदायिक हिंसा नहीं हुआ। वही दूसरी ओर भाजपा गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करना चाहतें हैं। हमें ऐसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है। बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के वसूलों को अमलीजामा पहनाया है। उनकी सोच को आगे बढ़ाने का काम नीतीश कुमार कर रहे हैं। विजय कुमार चैधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की सदैव चिंता करते थे। आज वही काम हमारे नेता नीतीश कुमार कर रहे हैं। चैधरी ने कहा कि पहले अल्पसंख्यकों को सिर्फ हिफाजत की गारंटी दी जाती थी लेकिन अब उनके तरक्की और विकास का भी पूरा ख्याल रखा जाता है और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुकूमत में मुमकिन हुआ है। विजय कुमार चैधरी ने कहा कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर का भव्य जयंती समारोह मनाया जाएगा। जिसको सफल बनाने में अल्पसंख्यक समाज के साथियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा कि जब भी कोई कार्यक्रम हुआ है तब अल्पसंख्यक समाज के लोग पहली पंक्ति में खड़े रहे हैं। एक बार फिर हमें जिम्मेदारी मिली है। हमें 24 जनवरी को आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को अल्पसंख्यक समाज के नेतृत्व में दलित समाज के लोग भी पटना आएंगे। जमा खां ने कहा कि आज देश की स्थिति नाजुक मोड़ पर है। भाजपा शासित राज्यों में तांडव मचा हुआ है। जबकि बिहार में कोई भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश तक नहीं करते हैं।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अशरफ हुसैन ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के पूंजी हैं। आपकी हर तकलीफ और मुसीबत में हम खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय पुरूष है। नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास का जो नारा दिया था उसे पूरा भी किया है। उन्होंने अकलियत मुस्लिम महिलाओं के लिये जो काम किया है उसकी कोई तुलना नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को आप सभी जन्मशताब्दी समारोह में शामिल होकर एक एकजुटता को साबित करें।

पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद ललन सर्राफ ने कहा कि देश की जनता ने 10 साल नरेन्द्र मोदी को काम करने का मौका दिया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि 2029 तक मुफ्त राशन देंगे। गरीबों की तरक्की कब करेंगे, इसपर उनका ध्यान नहीं है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौकरी बांट रहे हैं वही प्रधानमंत्री मोदी अक्षत बांट रहे हैं। ललन सर्राफ ने कहा कि 24 जनवरी को एकजुट होकर पूरे पटना को पाट दीजिये।

Related Articles

Back to top button