राहुल गांधी के न्याय यात्रा को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने की बैठक
राहुल गांधी के न्याय यात्रा को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने की बैठक

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) बुधवार को महागंठबंधन के कार्यकताओं की बैठक रोहतास जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यालय इंदिरा गाँधी आश्रम सासाराम में किया गया। बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने पर विचार किया गया एवं राहुल गाँधी का रोहतास जिले में ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। रोहतास जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि दिनांक 15.2.09.4 को 3 बजे डेहरी ऑन सोन पुल पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा एवं जमुहार में रात्रि विश्राम होगा। 16-2-024 को सुबह 8 बजे जमुहार से यात्रा शुरु होकर करवदिया, अमरा तालाब होते हुए सासाराम में प्रवेश करेगा। बैठक में रोहतास जिला कांग्रेस के महासचिव धनंजय कुमार मेहता ने बताया कि बाबू जगजीवन राम के कर्मभूमि सासाराम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्षा मीरा कुमार के नेतृत्व में सासाराम में ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा।

बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव गिरिजा चौधरी, कम्यूनिष्ट पार्टी के जिला सचिव सतार अंसारी, जयप्रकाश पान्डेय, अभिमन्यू सिंह, जावेद अख्तर, पतंजली मिश्रा, राम नरायण राम, बौशिक अहमद, इमतियाज अंसारी, राम अवतार राय, विरेन्द्र, अनिल आदि शामिल थे।



