अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार घायल सभी रेफर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार घायल सभी रेफर

जे टी न्यूज, कोचस (रोहतास) नेशनल हाईवे पर रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। घायलों में संगीता कुमारी पिता शिवनाथ सिंह, रोहित कुमार पिता सुनील सिंह, सचिन कुमार पिता राजू सिंह सभी गांव सोरठी थाना दिनारा जबकि चौथे घायल वीरेंद्र सिंह गांव कंजर उम्र 55 साल के रूप में हुई। चिकित्सक तुषार कुमार ने सभी घायलों को उपचार के बाद रेफर किया।

मिल जानकारी के अनुसार सोरठी गांव के सभी घायल बाइक सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जबकि चौथे घायल को किसी अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार घायल कर दिया। सभी को स्थानीय पहल के बाद अपने निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां सभी को रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button