भाकपा राष्ट्रीय सचिव व कामरेड अतुल कुमार अंजान की मनाया गया शोक सभा
महेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास) : जिला में स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कार्यालय करगहर में अंचल मंत्री महेंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में 3 मई 2024 भाकपा राष्ट्रीय सचिव व कामरेड अतुल कुमार अंजान की शोक सभा मनाई गई। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने जमकर भाग लिया। उन्होंने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अतुल कुमार कि निधन 3 मई 2024 को सुबह 4:00 बजे लखनऊ अस्पताल में हुआ। खबर सुनते ही पार्टी के लोगों ने देशभर में श़ोक सभा का आयोजन किया। अंचल मंत्री महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अतुल अंजान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मे देश के सर्वोच्च नेताओं में से एक थे।

इनका भाषण जुझारू एवं संघर्षील तथा युवाओं को कम्युनिस्ट पार्टी के आंदोलन में जोड़ने में सहायक होता था। अतुल कुमार अंजान ए आई एस एफ के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके थे। वह लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के चार बार अध्यक्ष निर्वाचित किए गए थे। किसानों के कल्याण के लिए बने स्वामीनाथन कमेटी के एक मजबूत सदस्य थे। इनके रहनुमाई में किसानों का बहुत बड़ा आंदोलन हुआ तथा किसानों की शानदार जीत हुई। इनका जन्म स्थान बिहार के बांका जिला है।लेकिन कर्म भूमि यूपी रही । यह सदैव शोषित पीड़ित गरीबों मजदूर किसानों की बुलंद आवाज बनकर सदैव संघर्ष करते रहें। असमय चले जाना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ-साथ मजदूर किसानों के लिए संघर्ष करने वाले एक मजबूत साथी का साथ बिछड़ गया। उनके जाने से पार्टी एवं समाज में जो रिक्ति आई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। कामरेड अतुल कुमार अंजान दा को सभी साथियों ने श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं 2 मिनट सभा को मौन रखकर सच्ची श्रद्धांजलि दीं गइ।

मौके पर किसान नेता कामरेड श्री राम राय,सरयू प्रसाद सिंह,बृजनंदन सिंह,राम इकबाल तिवारी,फेकू सेठ,जगनारायण गुप्ता,रामचंद्र राम,रवि पासवान,श्याम बिहारी शाह,सत्यनारायण सिंह,वीरेंद्र गुप्ता,साहब जान अंसारी,सुग्रीव राम,राम भरत राम,जयप्रकाश गुप्ता,पूर्णवासी राम,फुलेंद्र शाह, ईश्वर दयाल सिंह,रामसेवक सिंह, सत्यनारायण राम,लाल मोहर् राम,अमरदेव राम,नमु राम,दीनानाथ सेठ,लक्ष्मण केसरी,श्री राम राम,शिव प्रसन्न सिंह,बिरजाराम,तुलसीराम, वकील राम,बहादुर राम,कामेश्वर राम,राजवंश पासवान,चंद्रमा राम,राम सुरेश बैठा के साथ सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button