फारबिसगंज में बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपया की लूट

फारबिसगंज में बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपया की लूट

जे टी न्यूज, फारबिसगंज :
फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर ओवरब्रिज के पास बंधन बैंक के कर्मी जो बैंक का पैसा (12 लाख रुपया) लेकर फुलकाहा जा रहे थे को 2 मोटर साइकिल पर सवार कुल 4 अपराधकर्मियों द्वारा रोककर बैंक कर्मी से 12 लाख रुपया लूट लिया गया था। घटना की सुचना पर फारबिसगंज थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधकर्मियों का पीछा किया गया।

इस क्रम में लूट की घटना के पश्चात भाग रहे अपराधकर्मियों में से एक की मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसपर सवार एक अपराधकर्मी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है जिसका ईलाज चल रहा है। घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवम लूट की रकम की बरामदगी हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में फारबिसगंज थाना अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button