आगामी लोकसभा चुनाव में अबकी बार चार सौ पार और तीसरी बार मोदी सरकार: रंजीत यादव 

आगामी लोकसभा चुनाव में अबकी बार चार सौ पार और तीसरी बार मोदी सरकार: रंजीत यादव 

जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक

 

जे टी न्यूज, अररिया :

जिला भाजपा कार्यलय में भाजपा जिराध्यक्ष आदित्य नारायण झा के अध्यक्षता में बुधवार को जिला भाजपा कार्यकारिणी को बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के महामंत्री मिथिलेश तिवारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह अररिया लोक सभा प्रभारी रोहित पांडेय मौजूद रहे।संगठनात्मक बैठक में पार्टी के विभिन्न मुद्दा पर बात की गई।

इसे जमीन पर उतरने हेतु सभी मंडल में 10 जनवरी तथा शक्ति केंद्र स्तर पर 15 जनवरी और बूथ स्तर पर 20 जनवरी तक बैठक का तिथि निर्धारित किया गया।साथ ही अयोध्या से आए अक्षत निमंत्रण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिर को सजाने पूजा प्रसाद वितरण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिया।सांसद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बजरंगबली है जिसे अपने ताकत का अनुमान नहीं है।उसे उनका ताकत बताना पड़ता है। युवा भाजपा नेता सह जोकीहाट से भाजपा के प्रत्याशी रहे रंजीत यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में अबकी बार चार सौ पार और तीसरी बार मोदी सरकार की नारा बुलंद कर कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

बैठक में फारबिसगंज विधायक विद्या सागर केशरी सिकटी विधायक विजय मंडल नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव पूर्व अध्यक्ष संतोष सुराणा,लोक सभा संयोजक समरनाथ सिंह पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव लक्ष्मी नारायण मेहता देवयंती यादव महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी प्रताप मंडल राकेश विश्वास जिला के पदाधिकारी सितेश ठाकुर समीर मिश्र नवीन यादव सुधीर भगत वीना देवी सुष्मिता ठाकुर चांदनी सिंह गंगा ऋषिदेव संजय अकेला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button