माघी पूर्णिमा एवं संत शिरोमणि रविदास जयंती पर किया गया यज्ञ एवं हवन पूजन
माघी पूर्णिमा एवं संत शिरोमणि रविदास जयंती पर किया गया यज्ञ एवं हवन पूजन

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) पतंजलि योग समिति जिला रोहतास के तत्वाधान में शनिवार को माघ पूर्णिमा एवं संत शिरोमणि रविदास जयंती के शुभ अवसर पर पतंजलि आदर्श योग कक्षा एनिकट डेहरी में यज्ञ -हवन किया गया। पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि यज्ञ हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ -हवन करने से जीवाणु को नष्ट करने की अभूतपूर्व सामर्थ्य होती है। जो शास्त्रों में भी बताया है एवं आधुनिक साइंस भी इसे स्वीकार करता है। अग्नि से उत्पन्न धूम आकाश में व्याप्त होता हुआ चारों ओर फैल कर शुद्ध करता है। यज्ञ हवन करने से वायु की शुद्ध एवं पुष्टि के लिए प्राचीन काल से ही यज्ञ- हवन एक प्रभावी माध्यम के रूप में किया जाता रहा है। हम सभी के द्वारा संत शिरोमणि रविदास के चरणों में कोटि-कोटि नमन है। संत शिरोमणि एक ऐसे महापुरुष एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा था कि मन चंगा तो कठौती गंगा।

बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलहि कोय। जो दिल खोजा आपने उसे बुरा न कोय।इस अवसर पर पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद, राम बाबूराम शिक्षक, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रभात कुमार, ददन राय, आदर्श एवं अभिज्ञान सहित सभी भाइयों ने मिलकर यज्ञ -हवन किया। प्रसाद का वितरण भी किया गया।


