भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य कमिटी के युवा कार्यकर्ताओं का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन…।

जेटी न्यूज़ कार्यालय।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य कमिटी के युवा कार्यकर्ताओं का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर 1- 3 मार्च को राजगीर में आज समाप्त हो गया।

इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की स्थापना के 100 वर्षों के संघर्षशील – गौरवशाली इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीति, मार्क्सवादी दर्शन, पार्टी कार्यक्रम, पार्टी संगठन, और आरएसएस की सांप्रदायिक राजनीति और अाज की चुनौतियां तथा एन.आर.सी, एनपीआर, सीएए के खिलाफ चल रहे आंदोलन को राजनैतिक दिशा देने में सीपीआईएम की भूमिका पर विभिन्न विद्वान राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं ने शिक्षण का कार्य किया।

शिक्षक के रूप में पार्टी केंद्रीय कमिटी के सदस्य अशोक धावले, मध्यप्रदेश के पार्टी के पूर्व राज्य सचिव बादल सरोज, बिहार राज्य सचिव कॉमरेड अवधेश कुमार, सचिव मंडल सदस्य अरुण कुमार मिश्रा, सर्वोदय शर्मा ने हिस्सा लिया।

राज्य के सभी जिलों से चुने हुए एक सौ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन की अध्यक्षता मनोज कुमार चंद्रवंशी ने किया।

नालंदा जिला सचिव जनार्दन प्रसाद ने प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता परमेश्वर राजवंशी, जितेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button