राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायाधीश ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायाधीश ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण संभव दिए दिशा निर्देश


जे टी न्यूज, नोएडा: आगामी 09 मार्च, 2024 को जनपद मुख्यालय, दीवानी न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम वाद, वैवाहिक वाद, भारतीय उत्तराधिकारी अधिनियम के वाद, दीवानी वाद, एम0वी0एक्ट व ई-चालान के वाद, आर्बिटेशन के वाद, लघु शमनीय वाद, एन0आई0एक्ट की धारा 138 के वाद, विद्युत अधिनियम के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा सम्बन्धी मामले, पेंशन के मामले व अन्य प्रकृति के मामले एवं प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण के मामलें, विद्युत एवं बी0एस0एन0एल0 बिल सम्बन्धित अन्य मामलों का निस्तारण की सहमति व आपसी समझौते के माध्यम से किया जायेंगा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक विभिन्न वादों का निस्तारण समझौतों के आधार पर सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद के माननीय जनपद न्यायधीश अवनीश सक्सैना द्वारा आज अपने जजी कक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए कहा कि आम नागरिकों को सुलभ एवं शीघ्रता के साथ न्याय दिलाने के उद्देश्य से निरंतर स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

सभी संबंधित अधिकारीगण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं इस अवसर पर अधिक से अधिक सुलह एवं समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण करते हुए जन सामान्य को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने अपने स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादों का चिन्हीकरण करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक वाद निस्तारित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे ताकि सरकार एवं माननीय न्यायालय के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आम नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि उनके द्वारा राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने के उद्देश्य से अभी से तैयारी सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार उन्होंने स्टांप विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, मनोरंजन कर, जी0एस0टी0 विभाग, जिला पूर्ति विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत, प्रोबेशन विभाग, बाट माप विभाग, बीएसएनएल तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी इसी प्रकार की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें उन्होंने इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारियों का यह भी आह्वान किया है कि सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों के वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए ताकि संबंधित वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने वादों का निस्तारण करा सकें मा0 जिला जज ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों का उत्सावर्धन करते हुये कहा कि विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में संबंधित अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया था।

इस बार भी संबंधित अधिकारियों के द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें इस अवसर पर अपर जिला जज द्वितीय/विशेष न्यायाधीश (एस.सी.एस.टी) एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विजय कुमार हिमांशु, अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर ऋचा उपाध्याय, एडिशनल सिपी प्रीति यादव, सहायक महा निरीक्षक निबंध प्रथम बीएस वर्मा, जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, श्रम परिवर्तन अधिकारी राजकुमार, लीड बैंक प्रबंधक विदुर भल्ला, सीएओ बीएसएनएल सुनील यादव एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button