शिवरात्रि को लेकर शहर में ब्रह्माकुमारी ने निकाली आकर्षक झांकी

शिवरात्रि को लेकर शहर में ब्रह्माकुमारी ने निकाली आकर्षक झांकी

जे टी न्यूज़, मधुबनी(राजू प्रसाद): मधुबनी ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केन्द्र लहेरियागंज में महाशिवरात्रि पर आयोजित 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाने के लिए जिले भर के सैकड़ों लोग पधारे थे। मुख्य समारोह को लेकर लहेरियागंज के स्व दर्शन भवन को विशेष रूप से शिव ध्वज से सजाया गया है। विशेष रूप से योग साधना का दौर जारी है।
शिव जयंती महोत्सव में सेवा केन्द्र की संचालिका ने कहा कि चारों युगों में एक बार ही इस सृष्टि पर परमात्मा का अवतरण होता है। जब यह दुनिया पतित भ्रष्टाचारी बन जाती है। आसुरीयता का बोलबाला हो जाता है। ऐसे समय में परमात्मा को इस सृष्टि पर आकर पुन: नई दुनिया की स्थापना का महान कार्य करना पड़ता है। जब दुनिया भौतिकता की चकाचौंध में इतनी डूब जाती है कि उसके ज्ञान नेत्र बंद हो जाने के कारण सत्य और असत्य का कुछ पता ही नहीं चलता है। तब परमात्मा आकर अपने बच्चों को स्वयं की एवं अपनी पहचान का ज्ञान प्रकाश देता है। सेवा केन्द्र परिसर में ध्वजारोहण के बाद पूर्व मंत्री सह विधायक समीर कुमार महासेठ ने झांकी जत्था यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर विधायक ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व के कोने कोने में भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक संदेश देकर मानव का कल्याण करने अथक प्रयास कर रहा है।

झांकी कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के वेशभूषा एवं बड़े आकार का शिव ज्योतिर्लिंग वाहन पर सजाकर शहर के मुख्य मार्गों से यात्रा कर लोगों को शिव भोलेनाथ परमात्मा का संदेश दिया।झांकी कार्यक्रम में भजन,नृत्य एवं आकर्षक परिधान से सबको आकर्षित कर ध्यान आकृष्ट किया।कार्यक्रम में मधुबनी सेवा केन्द्र की सह संचालिका विभा बहन ने आगत अतिथियों को सम्मानित कर ईश्वरीय संदेश भेंट किया।कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारब्रजराज,इन्द्र,रामभद्र,लक्ष्मण,कमल,दीपक,रामकुमार, शिवकुमार, शीला,आरती,शैजल बहन आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button