रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एवं एसएसबी ने संयुक्त रूप चेकिंग चलाया अभियान

रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को जागरूक किया

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एवं एसएसबी ने संयुक्त रूप चेकिंग चलाया अभियान

रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को जागरूक किया

जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर होली को देखते हुए सीमावर्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सर्कुलेटिंग एरिया,पार्किंग स्थल, प्लेटफॉर्म,निकास द्वार सहित अन्य जगहों पर जीआरपी पुलिस एवं एसएसबी ने संयुक्त रूप से स्वान दस्ता के सहयोग से चेकिंग अभियान चलाते हुए रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को जागरूक किया। इस मौके पर जीआरपी थाना प्रभारी बीना देवी ने बताया कि पर्व के समय लंबी दूरियों से आने जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसका असामाजिक तत्व गलत फायदा उठाते हैं । जिसके लिए यात्रियों को जागरुक एवं सतर्क रहने की जरूरत के साथ रेल नियम पालन करना जरूरी होता है।पुलिस की ओर से सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइन्स जारी की गई है। सोशल मीडिया पर पुलिस अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए है। सोशल मीडिया पर पुलिस अफवाहों से दूर रहने को लोगों को सचेत कर रही है।होली के दिनों में ट्रेनो में काफी भीड़ देखने को मिलती है। जिसको देखते हुए रेलवे पुलिस ने ट्रेन में चढ़कर यात्रियों के सामान की चैकिंग की और स्टेशन पर बैठे हुए यात्रियों के सामानों की भी तालाशी ली। इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती हैं। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तुरंत जीआरपी थाना और आर पी एफ थाना के स्टाफ को सूचना दे। ताकि हम आगे की कार्यवाही कर सकें और किसी अनजान व्यक्ति खाने पीने की चीज न लें और अपने सामान की जिम्मेदारी खुद ले।

Related Articles

Back to top button