डॉ. अशोक झा लिखित पुस्तक का विश्वविद्यालय में हुआ विमोचन

विद्वान और समाजसेवी विचारधारा के धनी प्रोफेसर झा की अमूल्य कृतियां हमें सदैव स्मरण और सम्मान दिलाता रहेगा: ज्योतिष झा

डॉ. अशोक झा लिखित पुस्तक का विश्वविद्यालय में हुआ विमोचन

विद्वान और समाजसेवी विचारधारा के धनी प्रोफेसर झा की अमूल्य कृतियां हमें सदैव स्मरण और सम्मान दिलाता रहेगा: ज्योतिष झा

पूर्णियां/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

अररिया महाविद्यालय अररिया के वरीय प्राध्यापक स्वर्गीय डॉ अशोक कुमार झा (ग्राम खमगड़ा, अररिया) द्वारा लिखित पुस्तक “कभी पूर्णियां में -पूर्णिया में यूरोपीय निवासी इतिहास के आईने में ” पुस्तक का विमोचन रविवार को पुर्णिया विश्वविद्यालय पुर्णिया में किया गया। इससे पूर्व पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पवन कुमार झा , पुर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत विष्णुपुर गांव के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से सेवानिवृत प्रोफेसर सह प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. रत्नेश्वर मिश्र, पूर्णिया कालेज के प्राचार्य एस एल वर्मा, गिरिन्द्र नाथ झा, प्रोफेसर सी के मिश्रा, अररिया भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण झा सहित अन्य जाने-माने लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। विद्वानों ने अपने अपने विचार प्रकट किए। खमगड़ा गांव के वरिष्ठ समाजसेवी नारायण झा ने बताया कि स्मृति शेष डा.अशोक कुमार झा उनके भाई थे। उनकी लिखी किताब का हिंदी अनुवाद इतिहासकार रत्नेश्वर मिश्र ने करते हुए विमोचन भी कराया। इसके लिये हम उनका आभार प्रकट करते हैं. वहीं समग्र मिथिला चैरिटेबल ट्रस्ट अररिया के अध्यक्ष ज्योतिष झा ने बताया कि दुर्भाग्यवश प्रोफेसर झा का असामयिक निधन हो गया। डॉ झा इतिहासकार के साथ साथ एक सच्चे और अच्छे समाजसेवी भी थे। हर समय  और वर्ग में उनका आदर था और रहेगl

उनके असामयिक निधन से आघात आज भी महसूस किया जा रहा है। उनके स्थान को प्राप्त करना कठिन है। आज उनकी अच्छी कृतियों की गूंज पूर्णियां विश्वविद्यालय पूर्णियां परिसर में सुनाई दी जो समस्त मिथिलांचल वासियों के लिये गर्व का विषय है। विद्वान और समाजसेवी विचारधारा के धनी प्रोफेसर झा की अमूल्य कृतियां हमें सदैव स्मरण और सम्मान दिलाता रहेगा। मौके पर उपस्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर पद से सेवानिवृत अधिकारी अजयकांत झा, पुर्णिया के सेवानिवृत बीपीएस आफिसर अरविंद कुमार झा सहित गणमान्य लोगों ने भी अशोक झा द्वारा लिखित पुस्तक के विमोचन पर खुशी जताई और कहा कि अशोक झा जैसे महान विभूति सदैव मिथिला की शान बने रहेंगे। पुस्तक के विमोचन पर खुशी जाहिर करने वालों में अररिया के बुद्धिजीवी वर्ग भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button