अगले चार दिनों तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा

अगले चार दिनों तक आसमान साफ और मौसम शुष्क  रहेगा


जे टी न्यूज, पूसा (समस्तीपुर) : उत्तर बिहार के जिलों में 03 से 07 अप्रैल 2024 तक के मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से उत्तर बिहार के जिलों का आसमान साफ और मौसम साफ रहने का अनुमान है।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि हो सकती है। इसलिए अधिकतम तापमान 38 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अवधि में मुख्यतया पछुआ हवा औसतन 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button