भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमिटी की बैठक आयोजित
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमिटी की बैठक आयोजित

जे टी न्यूज़ , मधेपुरा : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) , कुमार खंड प्रखण्ड का लोकल कमिटी की बैठक कामरेड जगत झा के दरवाजे पारस निवास पर कामरेड जगत झा के अध्यक्षता में राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड रामपरी जी के दिशा निर्देशण में संमपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से 18व लोकसभा चुनाव में कैसे भाजपा गठबंधन को हरा कर बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताया जाऐ इस पर गंभीर रूप से चर्चा किया गया। बैठक में राजेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार यादव, श्याम सुंदर यादव, गजेंद्र यादव, अशोक यादव, ललन यादव, पन्ना लाल यादव, चनदेश्वरी रजक, देव नरायण सरदार, अनमोल यादव, इत्यादि साथियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड रामपरी जी नें कहा कि अभी हमारे सामने लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार को हराना गंभीर चुनौती है। क्योंकि पिछले 10 बर्षो से आर एस एस, भाजपा की दिल्ली की गद्दी पर है, लेकिन भाजपा के शासन काल में देश में महगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भूखमरी, गरीबी बढी है। महिलाओं को उज्जवला योजना, शौचालय, नारी बंदन के नाम पर महिलाओं को ठगा गया। मोदी सरकार मुस्लिम, हिंदू के नाम पर राजनीति करते है। संविधान के जगह मनुस्मृति को लागू करना चाहता है। इक्टौल बांड के माध्यम से कारपोरेट घरानों से अरबों रुपयों चंदा लिया। यह सरकार अडानी अंबानी को मालोमाल कर रहा है। इसलिए मैं आम जनता से अपील करती हूँ कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को सत्ता से हटाया जाय और इंडिया गठबंधन को जिताया जाऐ।


