भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा कुमारखंड कांलेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा कुमारखंड कांलेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जे टी न्यूज, मधेपुरा:- 23, 24 दिसम्बर को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता _ अवधेश कुमार, सीसी सदस्य, माकपा, अरुण कुमार मिश्रा, राज्य सचिव मंडल सदस्य, कामरेड रामपरी जिला प्रभारी राज्य सचिव मंडल सदस्य माकपा अध्यक्ष ता किऐ कृत नारायण यादव, कमलेशवरी साह, श्याम सुंदर यादव संयुक्त रूप से किऐ। संचालन जिला मंत्री मनोरंजन सिंह किऐ।

वक्ताओं ने बताया कि वर्गीय एवं समाजिक मुद्दों पर संघर्ष बढाने और कारपोरेट साम्प्रदायिक गठजोड़ को परास्त करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही सरकार है संसद से 152 सदस्य को निलंबित कर देने का निन्दा करते हैं। बेरोजगारी, गरीबी, भूखमरी बढ रही है। किसानों का धान खरीद नहीं हो रहा है। खाध बीज महगी है। इसलिए 2024क लोकसभा चुनाव में भाजपा आर एस एस की सरकार को गद्दी से उतारा होगा।

शिविर में 12 जनवरी 2024 को मधेपुरा चलो का आह्वान किया गया। शहीद कामरेड राजेश हांसदा के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रतिरोध रैली को पार्टी पोलिट ब्यूरो सदस्य पूर्व सांसद कामरेड सुभाषिणी अली सहगल संबोधित करेंगी।

शहीद कामरेड राजेश हांसदा की हत्या पुलिस प्रशासन के सहयोग से भूमाफिया अपराधी पिछले 23अक्ट वर की संध्या में कर दिया गया। पुलिस प्रशासन के लापरवाही के चलते अपराधी अभी तक खुलेआम खूम रहा है।

प्रशिक्षण में कुमार खंड, पुरैनी, चौसा, आलमनगर, मधेपुरा, मुरलीगंज इन प्रखंडों से करीब 150 प्रतिनिधि भाग लिए। स्वागत समिति की साथी

जगत झा, कृष्ण कुमार यादव, अनमोल यादव, अभिनंदन किया,

प्रशिक्षण में राजेन्द्र यादव, ललन यादव, अशोक यादव, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button