जमीन मामले में वारीसनगर सीओ के वाहन पर हमला!
जमीन मामले में वारीसनगर सीओ के वाहन पर हमला!
अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर वारिसनगर प्रखंड के अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित पर बुधवार की संध्या दो युवक ने हमला कर दिया। हालांकि, इस घटना में अंचलाधिकारी बाल- बाल बच गए। जबकि, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय से निकलने के दौरान गाड़ी में बैठने के क्रम अंचलाधिकारी पर पुराने जमीनी मामले को लेकर दो युवकों ने हेलमेट से प्रहार कर दिया। जिसमें उन्हें तो कुछ नुकसान नही हुआ, परंतु गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। इस दौरान हल्ला होने पर सभी कर्मी दोड़ कर वहां आए तथा सीओ को अंदर ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों युवक को हिरासत में ले लिया।

