बड़ी खबर: मंत्री अशोक चौधरी ने फोटो खिंचवाने को लेकर बीजेपी के नेता को धक्का देकर किया पीछे

बड़ी खबर: मंत्री अशोक चौधरी ने फोटो खिंचवाने को लेकर बीजेपी के नेता को धक्का देकर किया पीछे

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: क्या फोटो खिंचवाने के लिए कोई मंत्री अपने ही गठबंधन के वरिष्ठ नेता को धक्का देकर पीछे कर सकता है। मतलब नीचे के नेता , पार्टी के पदाधकारी और कार्यकर्ता का मंत्री के सामने कोई मान सम्मान नही रही। आज ऐसा ही हुआ जब उजियारपुर के बीजेपी प्रत्याशी नित्यानंद रॉय के सभा में फोटो खिंचवाने को लेकर आगे पंक्ति में खड़े दो बड़े नेता को मंत्री अशोक चौधरी ने धक्का देकर पीछे कर दिया। मंत्री अशोक चौधरी ने भरे मंच पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लोजपा आर के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष को धक्का देकर किया पीछे। क्या यही मानवता है मंत्री अपने पार्टी के नेता का सम्मान नही कर सकते तो चुनाव जीतने के बाद जनता का क्या सम्मान करेंगे बहुत बड़ा सवाल है।।

Related Articles

Back to top button