सुशील कुमार मोदी का राजनैतिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा : सुनील पुष्पम

सुशील कुमार मोदी का राजनैतिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा : सुनील पुष्पम

 

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने बिहार सरकार के पूर्व उपमख्यमंत्री व 1974 जेपी आन्दोलन के संघर्षशील जुझारू एवं कर्मठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत सुशील मोदी जी का राजनैतिक तथा सामाजिक जीवन शैली सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री पुष्पम ने उनके संपूर्ण राजनैतिक व सामाजिक जीवन में उनकी व्यवहार कुशलता , मिलनसार स्वभाव तथा एक प्रखर राजनेता के गुण को अन्य राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। साथ ही पूरे देश सहित बिहार राज्य में एक कुशल वक्ता के रूप में उनके द्वारा सत्ता तथा विपक्ष में रहते हुए अलग पहचान बनाने की भी बात कही। पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने उनके निधन को देश सहित बिहार राज्य के सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया।

Related Articles

Back to top button