आईबी की रिपोर्ट ने उड़ाई मोदी शाह की नींद, शाइनिंग इंडिया की तरह मोदी की गारंटी को भी जनता ने नकारा
आईबी की रिपोर्ट ने उड़ाई मोदी शाह की नींद, शाइनिंग इंडिया की तरह मोदी की गारंटी को भी जनता ने नकारा
जेटी न्यूज।

नई दिल्ली। बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन को लोकसभा चुनाव 2024 में महज 150-180 सीटें ही मिल पाएंगी और इस प्रकार एनडीए सत्ता की दहलीज से काफी दूर रह जाएगी। क्योंकि हाथ बदलेगा हालात की धुन पर लोगों ने शाइनिंग इंडिया की तरह ही मोदी की गारंटी को भी नकार दिया है। इंटैलीजैंस ब्यूरो (IB) ने देश भर में फैले कर्मचारियों, जासूसों और एजेंटो के नेटवर्क से मिले रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को लोकसभा चुनावों के बारे में यह चौंकाने वाला इनपुट भेजा है। पता चला है कि इस रिपोर्ट ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के होश उड़ा दिये हैं। आईबी के भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया है कि चार जून को मतगणना के बाद बीजेपी और एनडीए को बड़ा तगड़ा वाला झटका लग सकता है। हलांकि इसका आभास एनडीए नेताओं को शायद हो चुका है और संभवत: इसीलिए चौथे चरण के मतदान के बाद से ही मोदी शाह सहित बीजेपी और एनडीए के नेता लगातार ‘अब की बार 400 पार’ को भूल कर अबकी बार फिर 300 पार का नारा लगाते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के जासूस और एजेंट देश के सभी जिलों में मौजूद हैं और जिलों में होने वाली हर तरह की गतिविधियों पर गहरी नजर रखते है। ये जासूस डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में काम करते हैं और आईबी के दिल्ली स्थित हैडक्वार्टर को अपनी रिपोर्ट्स भेजते हैं। जहां से कन्क्लूसिव रिपोर्ट गृहमंत्रालय और पीएमओ को भेजी जाती है।
जब आईबी ने अपनी रिपोर्ट भेजी तो अमित शाह के पैरों तले से जमीन खिसक गई। रिपोर्ट में बताया गया कि मतदाताओं में बीजेपी के सांसदों और पार्टी की कई नीतियों के खिलाफ जबरदस्त ‘अंडरकरंट’ है। मोदी शाह के उटपटांग बयानो से मतदाताओं की यह नाराजगी बढ़ती जा रही हैं। खास कर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा आदि हिंदी पट्टी राज्यों में भयंकर नाराजगी है। जिसका अमित शाह और मोदी को अंदाजा भी नहीं था। आईबी रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में लगने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को 10 में से आठ, दिल्ली में सात में से 5, यूपी में 80 में से 55, बिहार में 40 में से 28, महाराष्ट्र में 48 में से 32, कर्नाटक में 28 में से 20 सीटों पर हार का स्वाद चखना पड़ सकता है। रिपोर्ट में राजस्थान में भी 25 में से 15 सीटों पर इंडिया गठबंधन के जीतने की भविष्यवाणी की गई है। इस रिपोर्ट के बाद बीजेपी के खेमे में जबरदस्त खलबली मची हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी की बात यह है कि जिस राम मंदिर को बीजेपी अपना जबरदस्त ‘मास्टर स्ट्रोक’ मान रही थी और आधे अधूरे मंदिर में प्रभू श्री राम को स्थापित कर समझ रही थी कि राम मंदिर के सहारे उसका तीसरी बार भी बेड़ा पार हो जाएगा, वो सोच की हवा निकल गई है, मतदाताओं केलिए रामलला की स्थापना कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है, बल्कि बेरोजगारी, महंगाई और संविधान – संशोधन, सी एए, एनआरसी आदी बड़े मुद्दे बन गये हैं।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का बौखलाहट में स्तरहीन बयानबाजी पर उतरना भी मतदाताओं को रास नहीं आ रहा है और लोगों में इसकी विपरीत एवं कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के घोषणापत्र में हाथ बदलेगा हालात की बातें भी मतदाताओं को कुछ ज्यादा ही आकर्षित कर रही हैं और यह मोदी की गारंटियों पर भारी पड़ रही हैं।

