शॉर्ट सर्किट से आग की घटनाओं को लेकर जागरूकता अभियान





शॉर्ट सर्किट से आग की घटनाओं को लेकर जागरूकता अभियान

मॉल व दुकानदारों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

जे टी न्यूज, समस्तीपुर

रोसड़ा बाजार में शनिवार को विद्युत सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मॉल एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की घटनाओं की रोकथाम को लेकर दुकानदारों और कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई के साथ-साथ अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ओमकार नाथ सिंह एवं सहायक अग्निशमन पदाधिकारी शंभू राय उपस्थित रहे।

 

अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दुकानदारों को विद्युत सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की और बताया कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।अधिकारियों ने बताया कि मॉल और दुकानों में लगाए गए विद्युत तारों की क्षमता के अनुसार ही लोड दिया जाना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि कम क्षमता वाले तारों पर अधिक लोड डाल दिया जाता है, जिससे तार गर्म होकर शॉर्ट सर्किट का कारण बनते हैं। उन्होंने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि केवल गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित तारों का ही उपयोग करना चाहिए, क्योंकि नकली और कमजोर तारों के इस्तेमाल से आग लगने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button