मधुबनी की पुलिसिया जूल्म अपराध या क्राइम बताये सीएम सम्राट :- बिनोद
मधुबनी की पुलिसिया जूल्म अपराध या क्राइम बताये सीएम सम्राट :- बिनोद 
जे टी न्यूज, सहरसा :- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम ने शारदा नगर बटराहा स्थित पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकालकर चांदनी चौक पर बिहार की गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। पुतला दहन उपरांत कामरेड ब्यास प्रसाद यादव की अध्यक्षता में चले नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बिनोद कुमार ने बिहार के कानून व्यवस्था पर तंज कसते कहा मधुबनी जिले के बाबूबरही बलिराजगढ़ में एएसआई चन्द्रमोहन सिंह द्वारा जिस कुकृत्य और जधन्य घटना को अनजाम दिया गया उस संबंध में बड़बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बताए कि यह अपराध है या क्राइम। सरकार की हर व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई है। कानून व्यवस्था तो बिल्कुल फेल है। “रक्षक ही भक्षक” बना हुआ है।
सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सहरसा पार्टी जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने सरकार से मांग करते कहा कि दोषी एएसआई चन्द्रमोहन सिंह को अविलम्ब गिरफ्तार कर स्पीड ट्रायल के सहारे फांसी पर लटका जाय। मृतक के आश्रित को पच्चास लाख का मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी, तीनों घायल को दस-दस लाख रुपए सहायता राशि अविलंब दिया जाय। पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी नेता सह नौजवान सभा जिला सचिव कामरेड कुलानन्द कुमार, रमेश यादव, मुर्शीद आलम, मनोज शर्मा, किसान नेता कामरेड संजय सिंह, दिलीप ठाकुर, पवन सादा, सुशील कुमार, दिलीप शर्मा, बलराम यादव, जुबेर आलम, मोहम्मद आलवीन,समसुल आलम, देबु यादव आदि मौजूद थे।


