राजगीर यादव की अध्यक्षता में किसान सभा विभूतिपुर की बैठक आयोजित
राजगीर यादव की अध्यक्षता में
किसान सभा विभूतिपुर की बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: बिहार राज्य किसान सभा विभूतिपुर अंचल किसान कौंसिल की बैठक राजगीर यादव की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। लोकसभा चुनाव में सभी किसानों ने महागठबंधन समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में भरपूर सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह ने कहा किसानों को अनुदानित दर रसायनिक खाद बीज मुहैया कराने, फसलों का न्युनतम समर्थन मूल्य देने, किसानों का कर्ज माफी संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए किसानों को संगठित कर सभी पंचायतों में सम्मेलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2023-24 की लक्ष्य 31 मई तक पुरा करने का निर्णय लिया। बैठक में अंचल सचिव सिया प्रसाद यादव श्याम किशोर कमल नवीनचंद्र सिंह रामपुनीत वर्मा विष्णु देव सिंह राजीव कुमार राय लूटन राय राम ज्ञान महतो रामजी महतो अमरेश चौरसिया सहित अन्य साथियों ने भाग लिया।
